Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rahul-Priyanka और विपक्षी दलों के कई सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojna: जाने इस योजना से जुड़ने पर मिलते हैं आपको क्या क्या लाभ, कौन हैं इसके लिए पात्र | Parmarth TV मध्यावधि चुनाव में पहले Donald Trump कर सकते हैं बड़ी घोषणा, दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV DA-DR Hike: सरकार ने कर दिया है दर में पांच प्रतिशत का इजाफा, कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिर गई है सोने-चांदी की कीमतें, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Delhi: विपक्षी मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका, नेता प्रतिपक्ष ने कहा-चुनाव आयुक्त हमसे मुलाक़ात क्यों नहीं कर रहे | Parmarth TV

Virat Kohli ने 5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन की बात को बताया झूठी, कहा- अपनी गहरी श्रद्धा और अटूट आस्था… | Parmarth TV

Virat Kohli ने 5 करोड़ लेकर प्रेमानंदजी के दर्शन की बात को बताया झूठी, कहा- अपनी गहरी श्रद्धा और अटूट आस्था… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। फलाहारी महाराज के प्रेमानंद महाराज को लोकप्रिय बनाने के लिए विराट कोहली को पांच करोड़ रुपए देकर दर्शन के लिए बुलाने के दावे पर अब भारत के दिग्गज क्रिकेटर की ओर से प्रतिक्रिया आई है। श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा द्वारा लगाए गए सनसनीखेज आरोपों पर विराट कोहली के प्रवक्ता ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह से झूठा, बेबुनियाद और तथ्यों से परे बताया है। फलाहारी महाराज द्वारा पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बारे में जो भी बातें कही गई हैं, वे पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं।

खबरों के अनुसार, प्रवक्ता ने जानकारी कि विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज जी के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा और अटूट आस्था के कारण ही उनके दर्शन करने जाते हैं, न कि किसी व्यावसायिक या पैसे के लेन-देन के कारण। 
प्रवक्ता ने मीडिया से भी जिम्मेदार रवैया अपनाने की अपील की है। उन्होंने मीडिया से बोल दिया कि ऐसी किसी भी निराधार खबर को आगे बढ़ाने या रिपोर्ट करने से पहले तथ्यों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लेनी चाहिए।

फलाहारी महाराज ने किया था ये दावा
इससे पहले केलीकुंज आश्रम विवाद के बीच श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष फलाहारी महाराज दिनेश शर्मा ने दावा किया था कि राजस्थान की एक निजी कंपनी ने प्रेमानंद महाराज को लोकप्रिय बनाने के लिए विराट कोहली को 5 करोड़ रुपए देकर दर्शन के लिए बुलाया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया था कि अब उस कंपनी के लोग साधु-संतों का चोला पहनकर आश्रम में घुस चुके हैं और प्रॉपर्टी से जुड़ा काम देख रहे हैं।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News