Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Women’s ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार किया फाइनल में प्रवेश, मारिजान कैप के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

Women’s ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने पहली बार किया फाइनल में प्रवेश, मारिजान कैप के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। लौरा वोल्वार्ट (169) की तूफानी शतकीय पारी और मारिजान कैप (42 रन और पांच विकेट) के ऑलराउंडर प्रदर्शन के दम पर महिला वनडे वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों से शिकस्त दी। इसके साथ ही अफ्रीकी टीम ने पहली बार आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली है। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने इस मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 42.3 ओवर में केवल 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

साउथ अफ्रीका की ओर से लौरा वोल्वार्ट ने 143 गेंद पर 20 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 169 रनों की बड़ी पारी खेली। मैच में स्टार ऑलराउंडर मारिजान कैप ने भी अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। मारिजान कैप ने 7 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट झटके। इसके साथ ही वह आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में भारत की दिग्गज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। झूलन ने वर्ल्ड कप में 43 विकेट ले चुकी हैं। मारिजान कैप के अब 44 विकेट हो गए हैं।

मारिजान कैप ने नाम ये उपलब्धि भी हुई दर्ज
महिला वनडे वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ने 39, इसी टीम की लिन फुलस्टन ने 39, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने 37 और कैरोल हॉजेस ने 37 विकेट झटके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मारिजान कैप का 5/20 का आंकड़ा विश्व कप में किसी दक्षिण अफ्रीकी महिला का सबसे अच्छा बॉलिंग प्रदर्शन है।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News