Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Women’s ODI World Cup: विश्व रिकॉर्ड जीत के साथ भारत ने फाइनल में किया प्रवेश, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

Women’s ODI World Cup: विश्व रिकॉर्ड जीत के साथ भारत ने फाइनल में किया प्रवेश, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

खेल डेस्क। जेमिमा रोड्रिगेज (127 रन), हरमनप्रीत कौर (89 रन) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में विश्व रिकॉर्ड जीत के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब भारतीय टीम का रविवार को खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला होगा। इस बार महिला विश्व कप में नया चैम्पियन मिलेगा। अभी तक भारत और दक्षिण अफ्रीका विश्व चैम्पियन नहीं बन सके हैं। 


भारतीय महिला टीम ने धमाकेदार अंदाज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में 5 विकेट से शिकस्त दी। इस मैच में भारत के लिए जेमिमा रोड्रिगेज ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नॉटआउट रहते हुए 127 रन  बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए338 रनों का बड़ा टारगेट खड़ा किया। इसकी ओर से फोबे लिचफील्ड ने शतक लगाया।


जवाब में जेमिमा रोड्रिगेज (127 रन), हरमनप्रीत कौर (89 रन), ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा की शानदार पारियों से  भारत ने मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम को धूल चटा दी। भारतीय टीम ने 339 रनों का लक्ष्य हासिल करके इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है। इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड तोड़ा, जिसने इससे पहले महिला वनडे मैच में भारत के खिलाफ 331 रनों का टारगेट चेज किया था।

न्यूजीलैंड पुरुष टीम का तोड़ दिया है विश्व रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो पुरुष टीम भी नहीं बना सकी है। पहली बार किसी भी वनडे विश्व कप (पुरुष औ महिला दोनों) नॉकआउट  मैच में 300 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज हुआ है। विश्व कप में इससे पहले सबसे बड़े चेज का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड पुरुष टीम के नाम दर्ज था। जिसने वनडे वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 298 रनों का टारगेट हासिल किया था।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News