Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

Women’s ODI World Cup: स्मृति मंधाना ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस दिग्गज को पीछे छोड़ा | Parmarth TV

Women’s ODI World Cup: स्मृति मंधाना ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, इस दिग्गज को पीछे छोड़ा | Parmarth TV

खेल डेस्क। ऋचा घोष (94) रन की तूफानी पारी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में तीन विकेट से करीबी हार झेलनी पड़ी। अफ्रीकी टीम के खिलाफ मैच में भारतीय टीम 49.5 ओवर्स में 251 रन बनाकर ढेर हो गई।

जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने टारगेट 48.5 ओवर्स में हासिल करने के साथ टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। एक समय 142 के स्कोर तक दक्षिण अफ्रीका ने अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन नादिन डी क्लर्क और क्लोए ट्रेयोन के बीच हुई 7वें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी से टीम जीत दर्ज करने में सफल् रही।

विशाखापट्टनम के मैदान पर खेले गए इस मैच में भारतीय ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने भी अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया। वह 28 साल पुराना एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर महिला वनडे क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं।

बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम की पूर्व खिलाड़ी बेलिंडा क्लार्क का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। जिन्होंने साल 1997 में वनडे में कुल 970 रन बनाए थे। अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों में 23 रन बनाए। इस पारी से अब उनके साल 2025 में वनडे फॉर्मेट में कुल 982 रन हो चुके हैं। अब भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास अगले मैच में एक कैलेंडर ईयर में हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम करने का मौका होगा। इसके लिए उन्हें केवल 18 रन और बनाने हैँ।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News