Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV

Women’s World Cup: स्मृति मंधाना ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, ये बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज करवाई | Parmarth TV

Women’s World Cup: स्मृति मंधाना ने बनाया ये विश्व रिकॉर्ड, ये बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज करवाई | Parmarth TV

खेल डेस्क। भले ही महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ रविवार को 3 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में स्मृति मंधाना ने अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। वहीं वनडे में अपने पांच हजार रन भी पूरे किए।

मैच में स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की धमाकेदार साझेदारी की। मंधाना ने 66 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाए। स्मृति मंधाना का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला वनडे क्रिकेट में यह लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पिछली पांच पारियों में तीन शतक और दो अर्धशतकों से 485 रन बनाए हैं।

वनडे में स्मृति मंधाना ने पूरे किए पांच हजार रन

रविवार को अर्धशतक लगाने के साथ ही स्मृति मंधाना महिला वनडे क्रिकेट में पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने दो विरोधी टीमों के खिलाफ लगातार पांच बार पचास प्लस स्कोर बनाया है। इससे पहले मंधाना ने 2017-2024 के बीच वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार पांच मैचों में फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने की उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई थी। स्मृति मंधाना अभी तक टीम इंडिया की ओर से 112 वनडे मैचों में कुल 5022 रन बनाए हैं, जिसमें 13 शतक और 33 अर्धशतक शामिल रहे हैं।

एलिसा हीली के शतक से ऑस्ट्रेलिया को मिली जीत
मैच में स्मृति मंधाना (80 रन) और प्रतिका रावल (75 रन) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पहले खेलते हुए 330 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान एलिसा हीली (107 गेंदों में 142 रन) की शतकीय पारी से लक्ष्य सात विकेट गंवाकर हासिल किया। एलिस पैरी ने 47 रन और एश्ले गार्डनर ने 45 रन का योगदान दिया।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News