Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV

World Boxing Cup में राजस्थान की अरुंधति चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, सीएम भजनलाल और गहलोत ने दी बधाई | Parmarth TV

World Boxing Cup में राजस्थान की अरुंधति चौधरी ने जीता स्वर्ण पदक, सीएम भजनलाल और गहलोत ने दी बधाई | Parmarth TV

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स के माध्यम से कहा राजस्थान की बेटी, बॉक्सर अरुंधति चौधरी को वर्ल्ड बॉक्सिंग कप (70 किलोग्राम वर्ग) के फाइनल मुकाबले में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपकी इस शानदार उपलब्धि पर पूरे राजस्थान और देश को गर्व है। आप आगे भी ऐसी ही उपलब्धियां हासिल करते हुए राजस्थान का नाम रोशन करें, यही मेरी हार्दिक शुभकामना है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली कोटा, राजस्थान की बेटी अरुंधति चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस उपलब्धि पर हम सभी को बेहद खुशी है। आप इसी प्रकार देश का मान सम्मान बढ़ाती रहें, आपके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।

वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि शाबाश राजस्थान की बेटी। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में अपने शानदार प्रदर्शन से गोल्ड मेडल जीतने वाली बॉक्सर बेटी अरुंधति चौधरी पर प्रदेश को गर्व है। आपकी कामयाबी ने न केवल राजस्थान, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।

फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की मजबूत मुक्केबाज अजीजा जोकीरोवा को हराया
आपका बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुंधती चौधरी ने दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स 2025 के महिला 70 किलोग्राम वर्ग में खिताब जीता। उन्होंने फाइनल मुकाबले में उज्बेकिस्तान की मजबूत मुक्केबाज अजीजा जोकीरोवा को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News