Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: इन जातकों को व्यापार में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ; पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 November 2025: इन जातकों को व्यापार में मिलेगी सफलता, होगा धन लाभ; पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। 21 नवंबर 2025 का राशिफल आज सभी राशियों के जीवन में नए अवसर, चुनौतियां और महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आया है। कई राशियों के लिए यह दिन परिश्रम और धैर्य की परीक्षा लेने वाला रहेगा, जबकि कुछ राशि जातकों को आर्थिक लाभ, नए कार्यों की शुरुआत और पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। व्यवसाय और नौकरी से जुड़े मामलों में भी कई लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। हालांकि कुछ राशियों को आज अपने व्यवहार, निर्णय और रिश्तों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कुल मिलाकर यह दिन संयम, समझदारी और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने की सलाह देता है।

मेष – आज का दिन परिश्रम करने की आवश्यकता है। आज कोई भी सफलता बिना प्रयास के नहीं मिलने वाली है। अपनी दिनचर्या में परिवर्तन लाएं। कार्यक्षेत्र में अपने साथ काम कर रहे लोगों से अच्छा व्यवहार रखें। आज कोई पुराना रुका कार्य पूर्ण होगा। मित्रों से मुलाकात होगी। कहीं बाहर जाने का विचार बन सकता है।

वृषभ – आज का दिन खर्चे वाला कहा जा सकता है। परिवार के कार्यों में शॉपिंग आदि में धन खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार मन में बन सकता है, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मिथुन – आज लाइफ में कोई बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में तनाव रहित होकर विचार करके ही कोई निर्णय दें। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार–व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। विवाद से दूर रहें।

कर्क – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नए कार्य या नए क्षेत्र की शुरुआत होगी। व्यापार–व्यवसाय में लाभ के योग हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में लोग आपके प्रति सहानुभूति रखेंगे। आपके व्यवहार के कारण किसी नुकसान की संभावना है।

सिंह – आज आपके कार्य करने की शैली को देखकर हर कोई आपका मुरीद हो जाएगा। अपने पुराने कार्य को नए तरीके से प्रस्तुत करने में सफल होंगे। व्यापार–व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज परिवार का प्रेम और स्नेह प्राप्त होगा। यात्रा आदि पर जाने के योग हैं।

कन्या – आज परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आज लाभ के योग हैं। पार्टनरशिप में कार्य कर रहे लोगों के लिए दिन संभलकर चलने का है। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना नुकसानदायक रहेगा। आज कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

तुला – आज आपको कुछ प्रिय लोगों के साथ मतभेद का सामना करना पड़ सकता है, जिसका कारण व्यवसाय हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं देखने को मिलेंगी, हालांकि आप उन्हें हल करने में सफल रहेंगे। आज किसी भी प्रकार का आर्थिक जोखिम न लें। कोई भी निर्णय सोच–विचार कर करें।

धनु – आज का दिन परिश्रम से भरा रहेगा। मनचाही सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसम की वजह से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात लाभकारी होगी।

मकर – आज का दिन परिवार में किसी अप्रिय घटना का संकेत दे सकता है। सावधान रहें। मन में चल रहा संदेह पूर्ण हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूरी बनाए रखें। कुछ विशेष लोगों के कारण कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकती है। व्यापार–व्यवसाय में मंदी देखने को मिलेगी।

कुंभ – आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे और बाहर जाने या शॉपिंग करने के योग हैं। कुछ आर्थिक व्यय होगा, लेकिन दिन शुभ है। व्यापार–व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे।

मीन – आज का दिन अच्छा कहा जा सकता है। आपके मन के अनुसार कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में जिस काम की प्रतीक्षा थी, उसमें लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक मदद प्राप्त होगी। परिवार और बच्चों के साथ समय व्यतीत होगा।

Trending News