Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

World Cup 2025: भारत की बेटियों ने साबित की बादशाहत, पहली बार बनीं विश्व चैम्पियन, दीप्ति ने बनाया विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

World Cup 2025: भारत की बेटियों ने साबित की बादशाहत, पहली बार बनीं विश्व चैम्पियन, दीप्ति ने बनाया विश्व रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। शैफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा  के ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने रविवार को पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीता। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेल गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से शिकस्त दी। इस मैच में भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में  दक्षिण अफ्रीकी टीम केवल 246 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।


शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी कर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। स्मृति ने 58 गेंद में 45 रन का योगदान दिया। वहीं शैफाली ने 78 गेंद में 87 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। जेमिमा 37 गेंद में 24 रन ही बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 गेंद में 20 रन और ऋचा घोष 34 रन बनाने में सफल रही। दीप्ति शर्मा ने 58 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका की तरफ से आयबोंगा खाका ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 98 गेंदों में 11 चौके और एक सिक्स की मदद से 101 रन बनाए। उनकी ये पारी भी दक्षिण अफ्रीका को जीत नहीं दिला सकी।


दीप्ति शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। वहीं शैफाली वर्मा भी दो विकेट अपने नाम करने में सफल रही। टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा महिला वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली ऐसी खिलाड़ी बन गई जिन्होंने एक मैच में फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने के साथ 5 विकेट भी हासिल किए। दीप्ति शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में कुल 22 विकेट अपने नाम किए। उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

PC: espncricinfo 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News