खेल डेस्क। यश धुल ने दिल्ली प्रीमियर लीग यानी डीपीएल में केवल 47 बॉल पर धमाकेदार सेंचुरी ठोककर सभी का ध्यान आपनी ओर खींचा है। बुधवार को पुरानी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के बीच खेले गए मैच में ये तूफानी पारी देखने को मिली। मैच में उतरी पुरानी दिल्ली 15 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाए।
उसकी ओर से समर्थ सेठ ने 22 बॉल पर 32 रनों की पारी खेली। इसमें पांच चौके शामिल रहे। वहीं अश्विन छिल्लर ने 29 बॉल पर 38 रन बनाए। इसके बाद जब सेंट्रल दिल्ली की ओर से सलामी बल्लेबाज यश धुल ने आते ही तूफानी बल्लेबाज कर दी।
उन्होंने केवल 47 बॉल पर 100 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने छह चौके और नौ छक्के लगाए। युगल सैनी ने 21 बॉल पर 27 रन का योगदान दिया। इससे सेंट्रल दिल्ली ने केवल 13.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस पारी से यश धुल ने भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







