Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Year Ender 2025: टेस्ट क्रिकेट में इन पांच भारतीय बल्लेबाजों का चला है बल्ला, गिल ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन | Parmarth TV

Year Ender 2025: टेस्ट क्रिकेट में इन पांच भारतीय बल्लेबाजों का चला है बल्ला, गिल ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन | Parmarth TV

खेल डेस्क। साल 2025 की विदाई होने वाली है। साल का अन्तिम माह दिसंबर शुरू हो चुका है। साल 2025 की समाप्ति से पहले आज आपको इस साल भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। भारत को अब इस साल कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेलना है। टीम इंडिया अब अगले साल 2026 ही टेस्ट मैच खेलेगी।

साल 2025 भारतीय टेस्ट टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ है। टीम को घर में भी शर्मनाक हारों का सामना करना पड़ा है। वैसे इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने का अभी तक रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम दर्ज है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस साल सर्वाधिक 983 रन बनाए हैं। इस साल कोई भी बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में एक हजार रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकता है।

शुभमन गिल: भारतीय कप्तान शुभगम गिल ने इस साल 9 मैचों की 16 पारियों में सबसे ज्यादा 983 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 269 रन रहा है।

केएल राहुल: भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल ने इस साल 10 मैचों की 19 पारियों में 813 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 137 रन रहा है। उन्होंने तीन शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए हैं।

आरए जडेजा: भारतीय ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने 10 मैचों की 17 पारियों में 764 रन बनाए हैं। इस साल उन्होंने दो शतक लगाए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 107 रन रहा है।

यशस्वी जायसवाल: सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 10 मैचों की 19 पारियों में 745 रन बनाए हैं। उन्होंने भी तीन शतक इस साल लगाए हैं।

ऋषभ पंत: विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 7 मैचों की 13 पारियों में  629 रन बना कर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News