Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

उज्जैन में शाही मस्जिद का एक हिस्सा तोड़े जाने पर हुआ हंगामा, पांच लोग गिरफ्तार | Parmarth TV Bank Holiday: जाने अक्टूबर महीने में कितनों दिनों के लिए रहेगी बैंकों में छुट्टियां, अटक सकते हैं आपके काम | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV

ZIM vs NZ: न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, तीन बल्लेबाजों ने मिलकर किया ये कारनामा | Parmarth TV

ZIM vs NZ: न्यूजीलैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा, तीन बल्लेबाजों ने मिलकर किया ये कारनामा | Parmarth TV

 खेल डेस्क। रचिन रवींद्र (नाबाद 165), हैनरी निकोल्स (नाबाद 150) और डेवोन कॉन्वे (153) की शानदार शतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 601 रन बना लिए हैं।


बुलावायो के क्वींस स्पोट्र्स क्लब में खेले जा रहे मैच के के दूसरे दिन चौथे विकेट के लिए रचिन रवींद्र और हैनरी निकोल्स के बीच 256 रनों की साझेदारी हो चुकी है। इस पारी में न्यूजीलैंड की ओर से एक बड़ा रिकॉर्ड भी बना है। कीवी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक पारी में उनके तीन बल्लेबाजों ने 150 रन का आंकड़ा छुआ। विश्व क्रिकेट में तीसरी बार ऐसा हुआ है।


इससे पहले भारत और इंग्लैंड की टीमों की ओर से ऐसा हो चुका है। वहीं साल 1938 ओवल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की ओर से लियोनार्ड हटन (364), मौरिस लेलैंड (187) और जो हार्डस्टाफ (169) ने एक ही पारी में 150 रन का आंकड़ा छुआ था। इस पारी में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 903 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 

भारत की ओर से साल 1986 में हुआ था ऐसा

भारत की ओर से साल 1986 में श्रीलंका के खिलाफ कानपुर टेस्ट की एक पारी में सुनील गावस्कर ने 176, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 199 और कप्तान कपिल देव ने 163 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं न्यूजीलैंड की इस मैच में कुछ बढ़त 476 रन की हो चुकी है। अभी उसके सात विकेट बाकी हैं। 

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News