Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

अमेरिकी फेड के झटके से शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 964 अंक फिसला | Parmarth TV

अमेरिकी फेड के झटके से शेयर बाजार हुआ धड़ाम, सेंसेक्स 964 अंक फिसला | Parmarth TV

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) के लिए गुरुवार का कारोबारी सत्र नुकसान वाला रहा। सेंसेक्स 964 अंक या 1.20 प्रतिशत गिरकर 79,218 अंक और निफ्टी 247 अंक या 1.02 प्रतिशत गिरकर 23,951 पर बंद हुआ। बाजार के गिरने की वजह अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती का फैसला और आगे के आउटलुक को माना जा रहा है, जिसमें 2025 के लिए केवल दो बार ब्याज दरों में कमी की संभावना जताई गई है। वहीं, बाजार को अगले साल चार बार ब्याज दरों में कटौती होने की आशा थी। शेयर बाजार में चौतरफा गिरावट थी। निफ्टी मिडकैप (Nifty Midcap) 100 इंडेक्स 167 अंक या 0.28 प्रतिशत गिरकर 58,556 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 97.25 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,133 पर बंद हुआ। फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए हैं। ऑटो, आईटी, फिन सर्विस, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी और प्राइवेट बैंक सबसे ज्यादा गिरने वाले इंडेक्स थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,684 शेयर हरे निशान में और 2,309 शेयर लाल निशान में और 102 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

Also Read : अजय देवगन और रकुल प्रीत स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर को रिलीज होगी

सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए हैं। बजाज फिनसर्व, जेएसडब्लू स्टील, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स और आईटीसी टॉप लूजर्स थे। सन फार्मा, एचयूएल और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन टॉप गेनर्स थे। बाजार के जानकारों का कहा, “अमेरिकी फेड के ब्याज दरों पर आक्रामक रुख के कारण वैश्विक स्तर पर हुई बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में व्यापक गिरावट देखी गई। बैंकिंग और रियल एस्टेट जैसे ब्याज दरों (Interest Rates) के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों को इसका काफी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारों ने आगे कहा, ” बैंक ऑफ जापान के ब्याज दर को स्थिर रखने के फैसले ने अर्थशास्त्रियों को आश्चर्यचकित कर दिया, जिससे बिकवाली के दबाव को कम करने में मदद मिली। एफआईआई की ओर से जारी बिकवाली के बीच निवेशक सतर्क बने रहना चाहिए।

Trending News