Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: सीनियर सिटिजन को इस योजना में मिलता है 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, इस प्रकार बनवा लें कार्ड | Parmarth TV द हेग में PM Modi का बड़ा बयान, कहा-अगर हालात नहीं बदले तो… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV ट्रांसमिशन कॉरिडोर: राजस्थान की जमीन, देश की बिजली और जनता पर बिल? | Parmarth TV एपस्टीन फाइल और अडानी की वजह से मोदी भारत के मान-सम्‍मान का सौदा कर रहे हैं: Congress | Parmarth TV 21 जून को फिर से होगी नीट यूजी 2026 परीक्षा, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बोल दी है बड़ी बात | Parmarth TV Government Scheme: इन महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए, सरकार ने तय की पात्राएं | Parmarth TV

आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

आरबीआई एमपीसी के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 266.47 अंक या 0.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,580.40 और निफ्टी 50.90 अंक या 0.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,693.70 पर था।  

बाजार में तेजी का नेतृत्व एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों ने किया। आईटीसी 5 प्रतिशत और एचयूएल 2.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी 2.27 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.96 प्रतिशत, निफ्टी कंजम्पशन 0.71 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 0.63 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.63 प्रतिशत, निफ्टी एनर्जी 0.61 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

दूसरी तरफ, निफ्टी आईटी 1.47 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा 0.72 प्रतिशत, निफ्टी इंडिया डिफेंस 0.66 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर 0.62 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो 0.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।

Also Read : अभिनेता विजय को भरना होगा 1.50 करोड़ रुपए का जुर्माना

सेंसेक्स पैक में आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, बजाज फिनसर्व, टाइटन, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम और एलएंडटी गेनर्स थे। टेक महिंद्रा, टीसीएस, एशियन पेंट्स, इटरनल, एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और बीईएल लूजर्स थे।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली देखी गई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 14.40 अंक या 0.02 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,502.70 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 45.25 अंक या 0.27 प्रतिशत 16,938.65 पर था।

एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स के सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी की शुरुआत कमजोर हुई थी और इंट्रा-डे में इसने 25,492 का न्यूनतम स्तर छुआ। हालांकि, बाद में इसमें तेजी देखी गई और यह 25,694 पर बंद हुआ।

उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए रुकावट का स्तर 25,750 से लेकर 25,800 का है। अगर यहां से ब्रेकआउट आता है तो यह 26,000 और फिर 26,200 पर जा सकता है। इसका सपोर्ट लेवल 25,550 से लेकर 25,500 है।

Pic Credit : ANI

Trending News