Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के और करीब पहुंचा गोल्ड – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के और करीब पहुंचा गोल्ड – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

नई दिल्ली। गोल्ड की कीमतों में लगातार तेजी जारी है और बुधवार को नया ऑल टाइम हाई बनाया। आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड की कीमत में बीते 24 घंटे में 1,477 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। 

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के अनुसार, 24 कैरेट के गोल्ड की कीमत 1,477 रुपये बढ़कर 94,579 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 93,102 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट गोल्ड के दाम बढ़कर 92,310 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत भी बढ़कर 76,610 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

हाजिर बाजार के साथ वायदा बाजार में भी गोल्ड की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर गोल्ड के 6 जून 2025 के कॉन्ट्रैक्ट का भाव 1.90 प्रतिशत बढ़कर 95,435 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Also Read : बेहतरीन अभिनेता हैं रणबीर कपूर : इमरान हाशमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर बनी हुई है। गोल्ड के दाम 3,320 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए हैं।

गोल्ड के दाम में तेजी की वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता को माना जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वार से लोग सुरक्षित माने जाने वाले गोल्ड में निवेश कर रहे हैं, जिससे गोल्ड की कीमतों को सहारा मिल रहा है।

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की सहायक उपाध्यक्ष, कायनात चैनवाला ने कहा कि बढ़ते व्यापार युद्ध से जुड़ी चिंताओं के कारण गोल्ड ने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रंप के नवीनतम नीतिगत कदमों से वैश्विक स्तर पर निवेशकों में घबराहट बढ़ रही है।

निवेशक अब आगामी अमेरिकी खुदरा बिक्री डेटा और फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण पर कड़ी नज़र रख रहे हैं, जो बुधवार को होने वाला है।

2025 की शुरुआत से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपये से 18,417 रुपये या 24 प्रतिशत बढ़कर 94,579 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

Trending News