Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

एमसीएक्स पर सोने में सपाट कारोबार, चांदी की कीमत 0.31 प्रतिशत बढ़ी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

एमसीएक्स पर सोने में सपाट कारोबार, चांदी की कीमत 0.31 प्रतिशत बढ़ी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना गुरुवार को गिरावट में खुला क्योंकि निवेशक फेडरल रिजर्व की पॉलिसी पर दिशा-निर्देश के लिए अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का इंतजार कर रहे थे। 

दिसंबर एक्सपायरी के लिए एमसीएक्स गोल्ड की कीमत 122 रुपए या 0.11 प्रतिशत घटकर 1,13,525 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जो बुधवार को 1,13,647 रुपए पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स सिल्वर लगभग सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट तक 0.31 प्रतिशत बढ़कर 1,34,415 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 1 बजकर 55 मिनट तक 24 कैरेट सोने की कीमत 11,323 रुपए प्रति ग्राम बनी हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 3,734 डॉलर प्रति औंस के आसपास रहा, जबकि डॉलर इंडेक्स में लगभग 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ दिसंबर के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 3,765 डॉलर के आसपास रहे।

Also Read : कश्मीर की पहली फॉर्मूला 1 रेसिंग प्रतिभा अतीका ने किया कमाल

विश्लेषकों का कहना है कि केंद्रीय बैंक की मजबूत खरीद और ईटीएफ में लगातार निवेश से बुलियन को समर्थन मिल रहा है और अगर वैश्विक रुझान कमजोर होते हैं तो एमसीएक्स अक्टूबर गोल्ड फ्यूचर्स 1,12,000 रुपए तक गिर सकते हैं।

इंफ्लेशन, लेबर मार्केट और भविष्य में ब्याज दरों में कटौती पर फेड चेयर की सावधानी भरी टिप्पणियां बुलियन की बढ़त पर रोक लगा सकती हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के रिसर्च एनालिस्ट (कीमती धातु) मानव मोदी ने कहा पीबीओसी मित्र देशों के केंद्रीय बैंकों को अपने देश में बुलियन खरीदने और स्टोर करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शंघाई गोल्ड एक्सचेंज का इस्तेमाल कर रहा है। डेटा फ्रंट पर अमेरिकी हाउसिंग आंकड़े उम्मीद से बेहतर रहे, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ा।

उन्होंने कहा कि ट्रेडर्स फेडरल रिजर्व पॉलिसी के बारे में जानकारी पाने के लिए यूएस इकोनॉमिक डेटा जैसे कि यूएस जीडीपी, मुद्रास्फीति, ड्यूरेबल गुड्स ऑर्डर्स डेटा से संकेतों का इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव के कारण सेफ-हेवन मेटल की मांग बढ़ गई है। नाटो ने रूस को चेतावनी दी है कि वह अपनी रक्षा के लिए सभी आवश्यक सैन्य और गैर-सैन्य उपाय करेगा, जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन रूस के कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को वापस पा सकता है।

Pic Credit : ANI

Trending News