Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV

एयर इंडिया मुंबई से टोरंटो के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

एयर इंडिया मुंबई से टोरंटो के लिए शुरू करेगी सीधी उड़ान – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने इस साल विंटर शिड्यूल में कनाडा के लिए नयी उड़ानों की घोषणा की।

कंपनी ने शनिवार को बताया कि वह विंटर शिड्यूल में मुंबई और टोरंटो के बीच नयी नॉन स्टॉप उड़ान शुरू करेगी। इसके साथ ही उसने दिल्ली टोरंटो मार्ग पर आज से बिल्कुल नयी बोइंग 787-9 (बी787-9) विमान का परिचालन शुरू किया। इसके साथ, पहली बार कनाडा के यात्रियों को एयर इंडिया का नया केबिन डिजाइन और आधुनिक अनुभव मिलेगा।

इन दोनों घोषणाओं से भारत और कनाडा के बीच हर महीने लगभग 4,400 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही टोरंटो के लिए प्रीमियम सीटों की क्षमता में 71 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

एयरलाइंस ने बताया कि मुंबई से टोरंटों के लिए नयी उड़ान 25 अक्टूबर 2026 से 26 मार्च 2027 तक सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी। एयर इंडिया इन दोनों शहरों के बीच सीधी उड़ान संचालित करने वाली एकमात्र एयरलाइन होगी। इससे भारत और कनाडा के बीच हर सप्ताह लगभग 2,000 अतिरिक्त सीटें जुड़ेंगी। इस मार्ग पर वह बोइंग 777-300ईआर विमान का परिचालन करेगी जिसमें पूरी तरह उन्नत केबिन होंगे।

Also Read : प्रीति पवार ने कनाडा की डेलगाडो को हरा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता

इस विमान में प्राइवेसी के लिए स्लाइडिंग दरवाज़ों वाली आठ शानदार फर्स्ट क्लास सुइट्स उपलब्ध होंगी। इसके अलावा 40 फ्लैट-बेड बिज़नेस क्लास सीटें, और 280 इकोनॉमी क्लास सीटें उपलब्ध होंगी। इसमें उड़ान के दौरान वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा भी मिलेगी।

एयर इंडिया के मुंबई और दिल्ली हब के माध्यम से कनाडा आने-जाने वाले यात्री अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, हैदराबाद, कोच्चि, लुधियाना, वडोदरा सहित देश के कई अन्य शहरों के लिए ईजी कनेक्ट उड़ानों का लाभ उठा सकेंगे।

एयर इंडिया ने बताया कि जनवरी 2027 से टोरंटो के लिए सभी उड़ानों में नया या उन्नत केबिन होगा। इस बार ठंड के मौसम में एयरलाइंस दिल्ली और टोरंटो के बीच सप्ताह में 10 उड़ानें संचालित करेगी। इनमें से सात उड़ानें नयी बोइंग 787-9 से संचालित होंगी। शेष तीन उड़ानें शुरुआत में बोइंग 777-300ईआर से संचालित होंगी और जनवरी 2027 से इन्हें भी नयी बोइंग 787-9 में परिवर्तित कर दिया जायेगा।

एयर इंडिया के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी निपुण अग्रवाल ने कहा कनाडा एयर इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में से एक है। दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों के कारण, विशेष रूप से त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में यात्रा की मांग लगातार मजबूत रहती है। इस सर्दी मुंबई-टोरंटो के बीच हमारी नयी सीमित अवधि की सीधी सेवा यात्रियों को अधिक विकल्प और सुविधा प्रदान करेगी, खासकर उन लोगों को जो अपने परिवार और मित्रों से मिलने यात्रा करते हैं।

Pic Credit : ANI

Trending News