Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

एसआईपी इनफ्लो रिकॉर्ड 3 लाख करोड़ रुपए के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

एसआईपी इनफ्लो रिकॉर्ड 3 लाख करोड़ रुपए के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

साल 2025 म्यूचुअल फंड्स निवेश के नजरिए से ऐतिहासिक रहा। इस दौरान सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में निवेश 3 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया, जो कि अब तक सबसे अधिक निवेश है।  

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के डेटा के मुताबिक, इस साल की शुरुआत यानी जनवरी से नवंबर तक निवेशकों ने एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड्स स्कीम में 3.04 लाख करोड़ रुपए का निवेश किया है। यह आंकड़ा पूरे 2024 में 2.69 लाख करोड़ रुपए और पूरे 2023 में 1.84 लाख करोड़ रुपए था। इसमें इक्विटी, डेट और हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स स्कीम में किया गया निवेश शामिल है।

इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लगातार एसआईपी की हिस्सेदारी बढ़ती जा रही है। एम्फी के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अक्टूबर तक एक्टिव इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी के जरिए कुल 2.27 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया है, जो कि पिछले पूरे साल के लिए 2.20 लाख करोड़ रुपए थी।

Also Read : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की मार्च में होने वाली परीक्षा पर रोक

ग्रॉस इक्विटी इनफ्लो में एसआईपी की हिस्सेदारी इस साल 37 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो कि पिछले साल 27 प्रतिशत पर थी। कुल एसआईपी इनफ्लो को 80 प्रतिशत हिस्सा अकेले सक्रिय इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश किया जाता है।

एसआईपी के जरिए लगातार निवेश बढ़ना दिखाता है कि भारतीय बाजार में निवेशक लंबी अवधि के नजरिए से अनुशासन के साथ निवेश कर रहे हैं और इससे वेल्थ क्रिएट करने में भी मदद मिलेगी।

देश के म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) नवंबर 2025 तक बढ़कर 80.80 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है और इसमें एसआईपी एयूएम की हिस्सेदारी 16.53 लाख करोड़ रुपए यानी करीब 20 प्रतिशत हो गई है।

हालांकि, म्यूचुअल फंड इनफ्लो में 2025 में लंपसम निवेश में कमी देखने को मिली है। यह घटकर अक्टूबर 2025 में 3.9 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है, जो कि पिछले पूरे साल में 5.9 लाख करोड़ रुपए था।

Pic Credit : X

Trending News