Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV

ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी 1.24 लाख रुपए के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

ऑल-टाइम हाई पर सोना, चांदी की कीमत भी 1.24 लाख रुपए के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बड़ी तेजी देखी गई, जिससे दोनों कीमती घातुओं की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गई हैं। 

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) द्वारा शाम को जारी की गई कीमतों के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,699 रुपए बढ़कर 1,08,037 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो पहले 1,06,338 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत बढ़कर 98,962 रुपए हो गई है, जो कि पहले 97,406 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 81,028 रुपए हो गया है, जो कि पहले 79,754 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

आईबीजेए की ओर से सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार सुबह और शाम अपडेट किया जाता है।

चांदी की कीमत 1,243 रुपए बढ़कर ऑल-टाइम हाई 1,24,413 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,23,170 रुपए प्रति किलो थी।

वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमत में मजबूती दर्ज की गई है।

Also Read : नवंबर में तीन वनडे मैचों के लिए श्रीलंका की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 3 अक्टूबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.39 प्रतिशत बढ़कर 1,08,147 रुपए और चांदी के 5 दिसंबर 2025 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 0.70 प्रतिशत बढ़कर 1,25,569 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने और चांदी की कीमत में मजबूती देखी गई है। कॉमैक्स पर सोना करीब 0.20 प्रतिशत बढ़कर 3,660.42 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.87 प्रतिशत बढ़कर 41.915 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में सकारात्मक कारोबार हुआ और कॉमैक्स पर दाम 28 डॉलर और एमसीएक्स पर 300 रुपए बढ़ा है। टैरिफ के कारण पैदा हुई अस्थिरता से सोने की कीमतों को लगातार सपोर्ट मिल रहा है।

त्रिवेदी ने आगे कहा कि इस हफ्ते अमेरिका में महंगाई डेटा सोने की कीमतों की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। सोने के लिए मुख्य सपोर्ट 1,06,500 रुपए और रुकावट का स्तर 1,09,500 रुपए पर है।

1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 76,162 रुपए से 31,875 रुपए या 41.85 प्रतिशत बढ़कर 1,08,037 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 38,396 रुपए या 44.63 प्रतिशत बढ़कर 1,24,413 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

Pic Credit : ANI

Trending News