इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार ने कर्मचारियों को आज एक बड़ी सौगात दी है। सौगात ये है कि सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 2 प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। खबरों के अनुसार, केंद्रीय कैबिनेट की ओर से कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत (डीआर) में 2 प्रतिशत का इजाफा किए जाने की मंजूरी दे दी है।
मोदी सरकार के इस फैसले के साथ ही महंगाई भत्ता, मूल वेतन के 58% से बढ़कर 60% हो गया है। खबरों के अनुसार, कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2026 से ही लागू माना जाएगा।
ऐसे में इन्हें अप्रैल महीने के अलावा, जनवरी, फरवरी और मार्च यानी 3 महीने का एरियर (बकाया) भी प्रापत होगा। सरकार के इस कदम से देश के करीब 49 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मियों और 68 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा हो गया है।
PC:bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







