Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV LPG Cylinders: स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले प्रमुख शहरों में इतनी तय हुई कीमतें | Parmarth TV

दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लगभग पूरे दिन गिरावट में रहे हालांकि बीएसई का सेंसेक्स अंत में हरे निशान में बंद हुआ।

सेंसेक्स 113.61 अंक (0.15 प्रतिशत) की बढ़त में 78,079.96 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 40.10 अंक यानी 0.16 फीसदी नीचे 24,395.85 अंक पर रहा।

वृहत बाजार में ज्यादातर सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.27 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ।

Also Read : 93 वर्ष की हुईं वैजयंती माला

सेक्टर आधारित सूचकांकों में धातु, बैंकिंग, वित्त, फार्मा, स्वास्थ्य और तेल एवं गैस समूहों के सूचकांक टूट गये। एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर करीब तीन प्रतिशत और एनटीपीसी का दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। बीईएल, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, इटरनल, टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और आईटीसी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। टीसीएस, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और सन फार्मा के शेयरों में भी तेजी रही।

आईसीआईसीआई बैंक और टाइटन के शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर भी लाल निशान में रहे।

Pic Credit : ANI

Trending News