Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवाने के बाद Trump ले सकते हैं बड़े फैसले, दो महीनों का है समय | Parmarth TV Ration Card Update 2026: अब परिवार के सदस्य अलग-अलग शहरों से ले सकेंगे राशन, जानें ONORC के नियम | Parmarth TV Ayushman Card 2026: बीमारी में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें कौन उठा सकता है आयुष्मान योजना का लाभ | Parmarth TV शेयर बाजार में तेजी थमी, बैंकिंग और आईटी शेयरों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV US: अब NSA का सीक्रेट नेटवर्क हुआ ठप, साइबर अटैक का कोई सबूत नहीं | Parmarth TV Kulgam हमले का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और निसार डार को किया ढेर | Parmarth TV कलिंगनगर संयंत्र में हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी टाटा स्टील – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV

दिवाली के बाद शेयर बाजार में छायी रौनक – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

दिवाली के बाद शेयर बाजार में छायी रौनक – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार दिवाली के बाद गुरुवार के कारोबारी दिन शानदार तेजी के साथ हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी।

सुबह करीब 9.37 बजे, सेंसेक्स 785.16 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85,211.50 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 224.05 अंक या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,092.65 पर कारोबार कर रहा था।

ब्रॉडकैप सूचकांकों में, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.62 प्रतिशत की बढ़त और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट में कारोबार कर रहे थे।

सेक्टोरल फ्रंट पर निफ्टी आईटी 2.23 प्रतिशत और निफ्टी एफएमसीजी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ तेजी का नेतृत्व कर रहे थे। निफ्टी ऑटो 0.30 प्रतिशत, पीएसयू बैंक 0.30 प्रतिशत, फाइनेंशियल सर्विस 0.62 प्रतिशत, फार्मा 0.27 प्रतिशत और निफ्टी मेटल 0.59 प्रतिशत की बढ़त में कारोबार कर रहे थे।

बाजार जानकारों ने कहा, “भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की खबरें हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियां और प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रियाएं एक शीघ्र व्यापार समझौते का संकेत देती हैं। अपेक्षित समझौते में दोनों पक्षों की ओर से कुछ रियायतें शामिल हैं। अगर अमेरिका को भारतीय निर्यात पर 15-16 प्रतिशत टैरिफ लागू होता है तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा सकारात्मक कदम होगा और शेयर बाजारों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Also Read : कांग्रेस की नादानी और तेजस्वी का दांव

उन्होंने आगे कहा त्योहारी सीजन में शुरू हुई बाजार की तेजी और बढ़ेगी, जिससे निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। पिछले कुछ दिनों में हुई अभूतपूर्व रिकॉर्ड बिक्री से कॉर्पोरेट आय में सुधार की संभावना है। हाल ही में एफआईआई द्वारा खरीदारों की ओर रुख और शॉर्ट कवरिंग ऐसे कारक हैं जो इस तेजी को बढ़ावा दे सकते हैं। स्पष्ट रूप से, यह तेजी के लिए फायदेमंद है।

इस बीच, सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, एचसीएलटेक, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, टीसीएस और हिंदुस्तान यूनिलीवर टॉप गेनर्स रहे। जबकि, इटरनल, बजाज फिनसर्व, एसबीआई और मारुति सुजुकी टॉप लूजर्स थे।

अमेरिकी बाजार में पिछले ट्रेडिंग सेशन में डाउ जोंस 0.71 प्रतिशत या 334.33 अंक की गिरावट के साथ 46,590.41 पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 35.95 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,699.40 और नैस्डेक 213.27 अंक या 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,740.40 पर लाल निशान में बंद हुआ।

अधिकांश एशियाई बाजार सुबह के कारोबार में लाल निशान में रहे । चीन का शंघाई इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था। जापान का निक्केई 1.35 प्रतिशत की गिरावट में था। हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की गिरावट में रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.42 प्रतिशत की गिरावट में कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) 21 अक्टूबर को शुद्ध खरीदार रहे और उन्होंने 96.72 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 607.01 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

Pic Credit : ANI

Trending News