Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

क्यों सूर्य देव की पुत्री से विवाह करने स्वयं श्री कृष्ण पहुंचे थे? जानिए कालिंदी-श्रीकृष्ण की दिव्य प्रेम कथा

Surya Dev Ki Beti Aur Shri Krishna Ka Vivah: हम सब सूर्य देव के दो पुत्रों यमराज और शनि देव के बारे में जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पुत्रियों में से एक का विवाह स्वयं भगवान श्री कृष्ण से हुआ था। वह थीं कालिंदी, जिन्हें आज हम मां यमुना के रूप में पूजते हैं।

Publish Date: Thu, 23 Oct 2025 08:36:44 AM (IST)

Updated Date: Thu, 23 Oct 2025 08:45:29 AM (IST)

क्यों सूर्य देव की पुत्री से विवाह करने स्वयं श्री कृष्ण पहुंचे थे? जानिए कालिंदी-श्रीकृष्ण की दिव्य प्रेम कथा
सूर्य देव की पुत्री का कृष्ण से विवाह।

HighLights

  1. सूर्य देव की पुत्रियों की कहानी।
  2. द्वापर युग में श्री कृष्ण का जन्म।
  3. कृष्ण से विवाह के लिए तप किया।

धर्म डेस्क। हम सब सूर्य देव के दो पुत्रों यमराज और शनि देव के बारे में जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पुत्रियों में से एक का विवाह स्वयं भगवान श्री कृष्ण से हुआ था। वह थीं कालिंदी, जिन्हें आज हम मां यमुना के रूप में पूजते हैं।

सूर्य देव की पुत्रियों की कहानी

पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य देव की दो पुत्रियां थीं – कालिंदी और भद्रा। कालिंदी शांत और तपस्विनी स्वभाव की थीं, जबकि भद्रा का स्वभाव उग्र बताया गया है। एक बार कालिंदी ने अपने पिता से पृथ्वी पर जाकर तप करने की अनुमति मांगी। सूर्य देव ने उन्हें ब्रज धाम जाकर तप करने का आशीर्वाद दिया।

द्वापर युग में श्री कृष्ण का जन्म

कहा जाता है कि जब द्वापर युग में श्री कृष्ण का जन्म हुआ, तब कालिंदी ने प्रभु के दर्शन के लिए घोर तपस्या की। जब वासुदेव जी नवजात कृष्ण को लेकर गोकुल की ओर बढ़ रहे थे, तब नदी में बहती कालिंदी ने उनके चरणों का स्पर्श किया और श्रीकृष्ण का स्वागत किया।

श्री कृष्ण और कालिंदी का दिव्य मिलन

समय बीतने पर कालिंदी यमुना नदी के रूप में प्रसिद्ध हुईं। उन्होंने श्री कृष्ण से विवाह की कामना करते हुए वर्षों तक तप किया। महाभारत युद्ध के बाद जब श्री कृष्ण अर्जुन के साथ ब्रज लौटे, तो अर्जुन की दृष्टि कालिंदी पर पड़ी। उन्होंने बताया कि वे श्री कृष्ण से विवाह के लिए तप कर रही हैं।

अर्जुन ने यह बात श्री कृष्ण को बताई। तब श्री कृष्ण स्वयं सूर्य लोक पहुंचे और सूर्य देव से कालिंदी का हाथ मांगा। सूर्य देव ने सहर्ष विवाह के लिए अनुमति दी। इस प्रकार श्री कृष्ण व कालिंदी का दिव्य मिलन हुआ।

कालिंदी, जो आज मां यमुना के रूप में पूजनीय हैं, श्री कृष्ण की आठ पटरानियों में से एक हैं। ब्रजवासी उन्हें मां के रूप में पूजते हैं, और यमुना जयंती पर उनका जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया जाता है।

मान्यता है कि जो व्यक्ति श्रद्धा भाव से मां यमुना की आराधना करता है, उस पर स्वयं श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है।

Trending News