Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV

नीट पेपर लीक को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- एफआईआर दर्ज क्यों नहीं… | Parmarth TV

नीट पेपर लीक को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- एफआईआर दर्ज क्यों नहीं… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नीट पेपर लीक को लेकर उठ रहे सवालों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से इस संबंध में में सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि ओएमआर शीट का हुआ था, दबा दिया इन्होंने। इनके खुद के लोगों के नाम आ रहे थे उसके अंदर। यही यहां हो रहा है, अभी मैंने सुना तीस चालीस लोगों को इन्होंने अवैध रूप से हिरासत में ले रखा है। अरे भाई कार्रवाई करो। उन्होंने बेइमानी करी है तो एफआईआर दर्ज करो, कार्रवाई करो। क्यों नहीं करते हैं? 

 गहलोत ने इस इस संबंध में आगे कहा कि जानबूझकर कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए, जबकि कांग्रेस ने जो नौकरियां दी थी, उस वक्त में जमकर हमने नौकरियों के लिए अवसर प्रदान किए थे। पेपर लीक अगर हो गया मान लो तो हम ने इमीडीअट्ली कार्रवाई करी, बिना देरी के हमने पेपर को ही हमने रद्द किया।

गहलोत ने कहा कि एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करते? एफआईआर दर्ज करें, कार्रवाई करें और बताएं कि भाई एफआईआर क्यों दर्ज करी गई। पब्लिक को बताएं छिपा क्यों रहे हैं लोग? राजस्थान से नीट का पेपर आउट होना यह इनके लिए शर्म बात नहीं है क्या? ये खुद मान रहे हैं। एसओजी वाले मान रहे हैं।

सत्ता में कोई परमानेंट नहीं रहने वाले

वहीं पूर्व मंत्री महेश जोशी की सुबह पांच बजे की गई गिरफ़्तारी पर गहलोत ने कहा कि उस मामले में बोल चुका हूं मैं, पांच बजे सुबह उठा के ले आए, वो भाग रहा था क्या? ईडी ने बुलाया उनको ईडी का वहां गए, दो तीन दिन उनसे पूछताछ करी, अरेस्ट कर लिया। ये बुला लेते, बात करते, बात तो करते कम से कम, उनके बयान लेते, आप इमीडीअट्ली इस प्रकार से धमकाओगे, डराओगे तो यह नहीं भूलना चाहिए कि ये लोग सत्ता में कोई परमानेंट नहीं रहने वाले। इनको गलतफहमी है।

कोई भ्रष्ट है, कांग्रेस राज में करप्शन किया है, आप कार्रवाई करो, सजा सुनिश्चित करो,  हमें कोई ऐतराज़ नहीं है, कोई हो, भले कोई भी किसी के कितने भी नजदीक हो।  आप तो पता कीजिए भाई कौन करप्शन किया है, कहां किया है,  ईमानदारी से जांच करवाओ।

PC: x

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News