Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV

ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल आज, संस्‍कारधानी जबलपुर में भी होगा सुंदर बजरंग का पूजन

ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल आज, संस्‍कारधानी जबलपुर में भी होगा सुंदर बजरंग का पूजन

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। सनातन धर्म में प्रत्येक दिन विशिष्ट देवता को समर्पित होता है। इसी प्रकार मंगलवार का दिन भी संकट मोचन हनुमान जी को समर्पित है।

लोगों की रक्षा स्वयं हनुमान जी करते हैं

ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल आज है। माना जाता है बड़ा मंगल के दिन बजरंगबली की पूजा करने वाले लोगों की रक्षा स्वयं हनुमान जी करते हैं।

जगह-जगह भंडारे होंगे

आज शहर के हनुमान मंदिरों में मारुतिनंदन का विशेष पूजन होगा। दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। गौरीघाट स्थित रामलला मन्दिर में श्रद्धालु पवनपुत्र को मनोकामना की अर्जी लगाएंगे। जगह-जगह भंडारे होंगे ।

रखा जाएगा व्रत

पुरोहित जनार्दन शुक्ला के अनुसार, बजरंगबली को अष्ट सिद्धि नौ निधि का दाता कहा जाता है। इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए भक्त बड़े मंगल पर विशेष पूजा अर्चना करेंगे।

naidunia_image

हनुमान जी को चिरंजीवी कहा जाता है

मान्यता है कि इस दिन बजरंगबली को चोला चढ़ाने, दान पुण्य करने से हर तरह की बाधा दूर हो जाती है। हनुमान जी को चिरंजीवी कहा जाता है।

याद करते हैं तो बचाने के लिए दौड़े चले आते हैं

बड़ा मंगल के दिन भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ उन्हें याद करते हैं तो वह उसे बचाने के लिए दौड़े चले आते हैं। आर्थिक, मानसिक और शारीरिक पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए इस दिन संकटमोचन का व्रत भी रखा जाएगा।

भक्त लगाएंगे अर्जी

गौरीघाट स्थित रामलला मन्दिर में बालरुप हनुमानजी के गर्भगृह के ऊपर ही एक बड़ी प्रतिमा है, जो रामलला के नाम से प्रसिद्ध है। इस प्रतिमा में हनुमानजी दुष्टों को खदेडऩे जैसी मुद्रा में हैं। यहां ज्येष्ठ मास के बड़ा मंगल के दिन जोरदार भीड़ जुटती है।

मन्दिर के मनोज तिवारी ने बताया कि यहां मंदिर में लोग अपनी मान्यता लिखकर नारियल बांधते हैं। बड़ा मंगल पर अर्जी लगाने वालों की भीड़ उमड़ेगी। यहां छोटे से लेकर बड़े-बड़े लोग अपनी अर्जी लगाने आते हैं। अर्जी पूरी होने पर भंडारे आदि कराते हैं।

इन मंदिरों में होगा विशेष पूजन

रामलला मंदिर गौरीघाट,बड़े महावीर मंदिर बड़ा फुहारा, हनुमान मंदिर गेट नं.दो, संकट मोचन सिद्धपीठ रानीताल,दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर शक्तिनगर,पंचमुखी हनुमान मंदिर, हनुमानपुरी स्नेहनगर, प्राचीन बड़े हनुमान मंदिर अधारताल,पाटबाबा हनुमान मंदिर, जीसीएफ राममंदिर चुंगी चौकी, सिद्धपीठ हनुमान मंदिर गुरैयाघाट, गौर सहित अन्य में आयोजन होंगे।

Trending News