Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV

मोदी सरकार से बड़ा खतरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं: Rahul Gandhi | Parmarth TV

मोदी सरकार से बड़ा खतरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं:  Rahul Gandhi | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अब NEET 2026 के पेपर लीक की खबर को लेकर अपनी प्रतिक्रिया है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि NEET 2026 के पेपर लीक की खबर सुनी। परीक्षा नहीं-NEET अब नीलामी है। कई सवाल परीक्षा से 42 घंटे पहले WhatsApp पर बिक रहे थे।

राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख से ज़्यादा बच्चे साल भर रात-रात भर आँखें जलाकर पढ़ते रहे और एक रात में उनका भविष्य बाज़ार में सरेआम नीलाम हो गया। यह पहली बार नहीं है। 10 साल में 89 पेपर लीक-48 बार दोबारा परीक्षा। हर बार वही वादे, और फिर वही ख़ामोशी। मोदी जी, जब आप अपनी हर नाकामी का बिल जनता पर डालते हैं, तो ग़रीब के बच्चों का भविष्य भी उसी बिल में आता है।

राहुल गांधी ने कहा कि 22 लाख बच्चों का भरोसा टूटा है और मोदी सरकार से बड़ा ख़तरा भारत के युवाओं के सपनों के लिए कोई नहीं। मैं भारत के युवा के साथ हूँ। यह वक़्त बेहद मुश्किल है – मैं जानता हूँ। लेकिन यह व्यवस्था ऐसे नहीं रहेगी। हम मिलकर इसे बदलेंगे।

पहले पीएम मोदी की अपील पर कसा था तंज
राहुल गांधी ने इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी की देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कम करने और कोरोनाकाल के उपाय अपनाने की अपील पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि था कि ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। 12 साल में देश को इस मुकाम पर ला दिया है कि जनता को बताना पड़ रहा है ।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News