Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Donald Trump ने अब कर दिया है ये दावा, कहा- ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार… | Parmarth TV

Donald Trump ने अब कर दिया है ये दावा, कहा- ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच अभी तक समझौता नहीं हुआ है। ईरान के प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नकार चुके हैं। ईरानी प्रस्ताव को कूड़ा बताते हुए बोल चुके हैं कि ईरान के साथ युद्धविराम अब बेहद कमजोर स्थिति में है। अमेरिका अब पूर्ण जीत चाहता है।

खबरों के अनुसार, इसी बीच डोनाल्ड ट्रंप ने एक और दावा कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि ईरान के कट्टरपंथी नेता आखिरकार झुक जाएंगे। वे ईरान के साथ तब तक सख्ती से पेश आते रहेंगे, जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता। खबरों के अनुसार, ट्रंप ने अब बोल दिया कि मैं उनसे तब तक निपटूंगा, जब तक वे समझौता नहीं कर लेते।

इससे पहले ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान बोल चुके हैं कि ईरान द्वारा क्षेत्रीय तनाव से निपटने के लिए कई रास्तों पर विचार किया जा रहा है। इनमें सम्मान और मजबूती के साथ बातचीत भी शामिल है।

तेल की कीमतों में फिर से आई तेजी

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का प्रभाव तेल की कीमतों पर भी पड़ रहा है।  इसके कारण आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है। खबरों के अनुसार एशियाई कारोबार में ब्रेंट क्रूड 104.5 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है।

इन मुद्दों पर बरकरार है अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद

आपको बता दें कि दोनों पक्षो के बीच कई मुद्दों पर टकराव बना हुआ है। होर्मुज स्ट्रेट, ईरानी जहाजों की अमेरिकी नाकेबंदी, परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंधों में राहत और बैलिस्टिक मिसाइल जैसे मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच मतभेद बरकरार है।

PC:  jansatta

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News