Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स करीब 1 प्रतिशत फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स करीब 1 प्रतिशत फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मध्य पूर्व में जारी संघर्षों के बीच वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। 

बाजार बंद होने के समय 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 756.84 अंकों यानी 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,516.49 पर ट्रेड करते नजर आया, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 198.50 (0.81 प्रतिशत) अंक फिसलकर 24,378.10 पर पहुंच गया।

दिन के कारोबार में सेंसेक्स 79,019.34 पर खुलकर 831 अंक यानी 1 प्रतिशत गिरकर 78,442.30 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 24,470.85 पर खुलकर 224 अंक या 0.9 प्रतिशत गिरकर अपने 24,352.90 के दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान, व्यापक बाजार सूचकांक प्रमुख बेंचमार्कों से बेहतर प्रदर्शन करते नजर आए और हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में जहां 1.13 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.19 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

सेक्टरवार देखें तो निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मेटल, निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी फार्मा में तेजी देखने को मिली। वहीं इसके विपरीत निफ्टी आईटी में सबसे ज्यादा 3.89 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.87 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.73 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.66 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली।

Also Read : ममता बनर्जी के दिल में काबा, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं : गिरिराज सिंह

निफ्टी50 पैक में टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, एचयूएल, एनटीपीसी, टीएमपीवी, हिंडाल्को, अदाणी इंटरप्राइजेज, इटरनल और नेस्ले इंडिया के शेयरों में 3-1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली, और ये टॉप गेनर्स में शामिल रहे। वहीं, इसके विपरीत एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा 10.74 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। इसके साथ ही इंफोसिस, एमएंडएम, टीसीएस, टेक महिंद्रा, बजाज-ऑटो, मैक्सहेल्थ, एचडीएफसी लाइफ और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी 3-1.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू बाजार में यह गिरावट अमेरिकी-ईरान युद्धविराम को लेकर सतर्कता और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी जारी रहने के कारण आई।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया और राजनयिक प्रयासों के जारी रहने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी भी बरकरार रखी। इस बीच, अमेरिकी-ईरान शांति वार्ता के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वैंस की पाकिस्तान यात्रा स्थगित कर दी गई।

Pic Credit : ANI

Trending News