Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV UPI पेमेंट पर ग्राहकों को नहीं देना होगा शुल्क, निर्मला सीतारमण ने कर दिया है स्पष्ट | Parmarth TV Russia: यूक्रेन से यु़द्ध के बीच रूस में संसदीय चुनाव, पुतिन की पार्टी को मिला फिर से बहुमत | Parmarth TV MP: कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की महिला पार्षद पर विवादित टिप्पणी, कहा-दीदी की भी चौड़ाई बढ़ गई… | Parmarth TV LPG Prices: जयपुर में आज इतनी है घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत | Parmarth TV New Rule: 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहा है सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी से जुड़ा ये नियम, इन उपभोक्ताओं पर पडे़गा प्रभाव | Parmarth TV

भारत में एमेज़ॉन के सीईओ एंडी जैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले | Parmarth TV

भारत में एमेज़ॉन के सीईओ एंडी जैसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले | Parmarth TV

नई दिल्ली।एमेज़ॉन के सीईओ एंडी जैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जैसी ने भारत में एमेज़ॉन की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के बारे में बताया। उन्होंने देश में 2030 तक ए.आई और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर के विस्तार में 13 बिलियन डॉलर के अतिरिक्त निवेश की घोषणा की। इसके साथ ही, देश में 2026 से 2030 के बीच ए.आई और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में किया जा रहा एमेज़ॉन का कुल निवेश बढ़कर 21 बिलियन डॉलर तक पहुँच गया। इस निवेश के बाद एमेज़ॉन देश में अब तक के सबसे बड़े ग्लोबल ए.आई और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेशकों में से एक बन गया है। इस निवेश से मुंबई और हैदराबाद की एडब्लूएस डेटा सेंटर क्षमता का विस्तार होगा। स्टार्टअप्स, एंटरप्राईज और सरकारी संगठनों को कस्टम ए.आई चिप, मैनेज्ड ए.आई सर्विस, सुरक्षित और भरोसेमंद क्लाउड टेक्नोलॉजी और डेवलपर टूल उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उन्हें ज्यादा तेजी से इनोवेट करने, विस्तार करने और पूरी दुनिया के ग्राहकों को सेवाएं देने में मदद मिलेगी।

भारत में एमेज़ॉन द्वारा 2010 से 2030 के बीच किया जाने वाला कुल निवेश 88 बिलियन डॉलर से अधिक है। एमेज़ॉन अपने ईकॉमर्स और क्विक कॉमर्स बिजनेस से संचालन के लिए अपने ऑपरेशंस नेटवर्क में निवेश जारी रखेगा। कंपनी इस साल 20 से अधिक नए फुलफिलमेंट सेंटर और 100 से अधिक नए लास्ट माईल डिलीवरी स्टेशन शुरू करेगी, जिससे पूरे देश, खासकर टियर 3 और टियर 4 शहरों में ज्यादा तेज और भरोसेमंद डिलीवरी मिलेगी। इनकी मदद से सबसे बड़ा सलेक्शन सबसे अधिक डिलीवरी स्पीड के साथ मिनटों या घंटों में और अगले दिन प्राप्त हो सकेगा। एमेज़ॉन ने ;सम्मान की घोषणा भी की है। यह एमेज़ॉन के ईकॉमर्स और क्विक कॉमर्स ऑपरेशंस में काम करने वाले हजारों डिलीवरी एसोसिएट्स के कल्याण के लिए शुरू किया गया प्रोग्राम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप के लिए जैसी ने उनकी सराहना की। उन्होंने एमेज़ॉन के लिए भारत के बढ़ते महत्व के बारे में बताया, जहाँ एमेज़ॉन ईकॉमर्स, ए.आई और क्लाउड एवं मनोरंजन जैसे अनेक व्यवसाय चलाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का इंडिया बिजनेस तेजी से विकास कर रहा है। खासकर इसके ईकॉमर्स और एडब्लूएस बिजनेस में ग्राहकों की जबरदस्त मांग है। भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने के बाद एमेज़ॉन 12 मिलियन छोटे बिजनेस को डिजिटाईज़ कर चुका है। 20 बिलियन डॉलर से अधिक ईकॉमर्स एक्सपोर्ट में मदद कर चुका है, और 2.8 मिलियन नौकरियां प्रदान कर चुका है। एमेज़ॉन ने 10 मिलियन से अधिक भारतीयों को क्लाउड का प्रशिक्षण दिया है। 2030 तक कंपनी भारत में अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए 48 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेगी। एमेज़ॉन सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप ए.आई आधारित डिजिटाईजेशन, एक्सपोर्ट बढ़ाने और नौकरियां देने पर ध्यान केंद्रित करेगा। कंपनी ने 3.8 मिलियन नौकरियां देने और कुल 80 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करने का लक्ष्य बनाया है। कंपनी द्वारा 15 मिलियन छोटे व्यवसायों को ए.आई बेनेफिट दिए जाएंगे और सरकारी स्कूलों के 4 मिलियन स्टूडेंट्स को ए.आई शिक्षा प्रदान की जाएगी।

एंडी जैसी, सीईओ, एमेज़ॉन ने कहा, ;;हमें भारत में अपना काम शुरू किए एक दशक से अधिक समय हो चुका है। हमारे अलग-अलग बिजनेस तभी से ग्राहकों, सेलर्स, डेवलपर्स, स्टार्टअप और एंटरप्राईजेस को सेवाएं दे रहे हैं। हमें अभी तक बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। हमारे ईकॉमर्स, ए.आई और क्लाउड बिजनेस ने जबरदस्त वृद्धि की है। भारत में एमेज़ॉन के विकास के साथ हमारे बिजनेस की प्राथमिकताएं भारत की प्राथमिकताओं के अनुरूप रही हैं, जिनमें पूरी आबादी को ए.आई की उपलब्ध कराना, छोटे व्यवसायों को डिजिटाईज करना, नौकरियां देना और एक्सपोर्ट में मदद करना शामिल है। आने वाले पाँच सालों में हम मांग को पूरा करने के लिए भारत में 48 बिलियन डॉलर से अधिक का निवेश करेंगे। इससे देश के इन लक्ष्यों को पूरा करने में मदद मिलेगी। हमारी प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का सपना है। हम भारत के विकास में लंबे समय तक अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ए.आई और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर में एमेज़ॉन का 13 बिलियन डॉलर का अतिरिक्त निवेश: इस निवेश से भारत में साल 2026 से 2030 तक एमेज़ॉन का ए.आई और क्लाउड में निवेश बढ़कर 21 बिलियन डॉलर से अधिक हो जाएगा। इस निवेश से मुंबई और हैदराबाद में ए.आई और क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करने और इसे मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। ये दोनों एडब्लूएस रीज़न ग्राहकों अपने डेटा को भारत में स्टोर करने में समर्थ बनाएंगे और उन्हें दुनिया की सबसे आधुनिक ए.आई और क्लाउड टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराएंगे, जिसमें हाई-परफॉर्मेंस ट्रेनियम चिप और एडब्लूएस का अग्रणी इन्फेरेंस इंजन एमेज़ॉन बेडरॉक शामिल है। एमेज़ॉन कीरो और क्विक के साथ भारत के डेवलपर्स और इन्फॉर्मेशन वर्कर एडवांस्ड ए.आई और एजेंटिक क्षमताओं की मदद से तेजी से निर्माण कर रहे हैं। हजारों भारतीय एंटरप्राईज, स्टार्टअप और सरकारी एजेंसियां एडब्लूएस की मदद से प्रोडक्टशन में ए.आई वर्कलोड का निर्माण, प्रशिक्षण और तैनाती सुनिश्चित कर रहे हैं। इन संगठनों में नेशनल हैल्थ अथॉरिटी, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस, अपोलो टायर, डेल्हिवरी, फिजिक्स वाला, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक आदि शामिल हैं। एडब्लूएस ने पहले दिन से ही अपने इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाया है ताकि ग्राहकों को इसका पूरा नियंत्रण प्राप्त हो कि उनका डेटा कहाँ रखा जाता है, इसे कौन एक्सेस कर सकता है और इसे सुरक्षित कैसे बनाया जा सकता है।

डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए एक समर्पित प्रोग्राम, सम्मान के बारे मेंः एमेज़ॉन इंडिया ने ;सम्मान का लॉन्च किया है। यह इसके लॉजिस्टिक्स नेटवर्क में डिलीवरी एसोसिएट्स के लिए एक विस्तृत वैलफेयर प्रोग्राम है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत डिलीवरी एसोसिएट्स को सरकारी बेनेफिट्स और फाईनेंशियल इंक्लुजन प्रोग्राम, कंप्रेहेंसिव इंश्योरेंस कवरेज, ऑनरोड सुरक्षा जैसे कई बेनेफिट उपलब्ध कराए जाते हैं। साथ ही, उनके बच्चों की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। इस प्रोग्राम के तहत एमेज़ॉन अपने आश्रय केंद्रों की संख्या को इस साल बढ़ाकर 250 से अधिक कर देगा। यह एमेज़ॉन के अलावा इस उद्योग के किसी भी डिलीवरी एसोसिएट के लिए खुले रहेंगे। एमेज़ॉन इंडिया द्वारा अपने ऑपरेशन और एसोसिएट के लिए घोषित 300 मिलियन डॉलर के निवेश का एक हिस्सा इन प्रयासों को मजबूत बनाने और इनके विस्तार के लिए खर्च किया जाएगा।

एमेज़ॉन.इन: भारत का सबसे पसंदीदा ईकॉमर्स मार्केटप्लेस

भारत के सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म, एमेज़ॉन.इन पर 100 मिलियन से अधिक ग्राहक भरोसा करते हैं। इसके प्लेटफॉर्म पर 1.7 मिलियन से अधिक सेलर अपना बिजनेस चलाते हैं। यहाँ पर भारत के हर पिनकोड के लोगों को सबसे बड़ा सलेक्शन मिलता है, जो उन तक मिनटों, घंटों या अगले दिन डिलीवर कर दिया जाता है। कंपनी के 85 प्रतिशत ग्राहक नए हैं और 65 प्रतिशत से अधिक ऑर्डर टियर 2 और टियर 3 शहरों से मिलते हैं। इसकी सभी शिप्ड यूनिट्स में दैनिक उपयोग का सामान लगभग आधा है। इसलिए एमेज़ॉन.इन भारत में डेली नीड्स के लिए भरोसेमंद प्लेटफॉर्म है। प्राईम भारत के सबसे बड़े पेड मेंबरशिप प्रोग्राम्स में से एक के रूप में विकसित हो रहा है। 2023 से लेकर इस साल तक इसके सदस्य बढ़कर दोगुने हो चुके हैं। प्राईम के 70 प्रतिशत से अधिक सदस्य नॉन-मेट्रो शहरों से हैं। भारत में प्राईम नए प्राईम साईन-अप सबसे अधिक प्राईम वीडियो के कारण हो रहे हैं। यह एक्सक्लुसिव ओरिजनल के लिए भारत की सबसे बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस है, जो एक ही जगह एमेजॉन एमएक्स प्लेयर और प्राईम वीडियो की सेवाएं प्रदान करती है।

pc-whatsapp

Trending News