Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV Rain Havoc: उत्तर प्रदेश में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं 8 नदियां, दो दिन में 63 लोगों की मौत | Parmarth TV Gold-Silver Prices: एक ही दिन में सोना 4,065 और चांदी 9,158 रुपए रुपए हुई सस्ती, आज ये है भाव | Parmarth TV PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV

मजबूत मांग के कारण सोना-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मजबूत मांग के कारण सोना-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

डोमेस्टिक फ्यूचर मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। मजबूत स्पॉट डिमांड और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद निवेशकों के सेंटीमेंट को बढ़ाने में प्रभावी रही, जिसकी वजह से कीमती धातुओं की कीमतों में तेजी का रुझान रहा।

शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोने की दिसंबर वायदा कीमतें 0.39 प्रतिशत की तेजी के बाद 1,25,999 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही थीं। वहीं, चांदी की दिसंबर वायदा कीमतें 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,63,849 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई थी।

मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा, “एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमतें अब 1,26,000-1,27,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस जोन के पास पहुंच रही हैं। इस बैंड से ऊपर का डेली क्लोज आगामी सेशन में 1,29,000-1,30,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की ओर एक फ्रेश रैली को ट्रिगर कर सकता है।

Also Read : दिल्ली में एक्यूआई पहुंचा 385 के पार, डॉक्टरों ने लोगों को दी ये सलाह

उन्होंने आगे कहा नीचे की ओर सपोर्ट 1,25,500 रुपए प्रति 10 ग्रास के पास बना हुआ है, जिसके बाद 1,25,000– 1,24,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के एरिया में एक मजबूत बेस है।

व्यापारियों का कहना है कि शादियों के इस सीजन में फिजिकल मार्केट में सोने की उच्च मांग बनी हुई है, जो कि कीमती धातुओं की कीमतों को बढ़ाने में अहम कारक बन रहा है।

इसके अलावा, दिसंबर में अमेरिकी फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और कमजोर डॉलर ने भी हाल ही के दिनों में कीमती धातुओं की कीमतों को बढ़ाया है।

हालांकि, पीली धातु में कुछ उतार-चढ़ाव देखा गया है क्योंकि निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की।

घरेलू स्तर पर केंद्रीय बैंक आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक 3-5 दिसंबर को होगी और बाजार की ब्याज दरों पर किसी तरह के संकेत को लेकर नजर बनी रहेगी।

इस बीच, अमेरिकी डॉलर में चार महीनों में सबसे तेज साप्ताहिक गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि यूएस फेड के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत हो रही हैं, जिससे कीमती धातुओं की कीमतों को समर्थन मिल रहा है।

Pic Credit : ANI

Trending News