Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी Ivanka Trump को मिली जान से मारने की धमकी | Parmarth TV

मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मिश्रित वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल में गिरावट से भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में सपाट खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 6 अंक की गिरावट के साथ 74,553 और निफ्टी 10 अंक की मामूली तेजी के साथ 23,390 पर था। शुरुआती कारोबार में बाजार में मिलाजुला कारोबार हो रहा था। मेटल और डिफेंस शेयरों में तेजी थी। निफ्टी मेटल और निफ्टी इंडिया डिफेंस शीर्ष गेनर्स थे। निफ्टी एफएफसीजी, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी फार्मा, निफ्टी कमोडिटीज, निफ्टी पीएसई, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी एनर्जी गेनर्स थे। वहीं, निफ्टी आईटी, निफ्टी सर्विसेज और निफ्टी पीएसयू बैंक लूजर्स थे।

सेंसेक्स पैक में एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, बीईएल, कोटक महिंद्रा,एलएंडटी, आईटीसी, सन फार्मा, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी, टीसीएस, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, इटरनल, एनटीपीसी, इन्फोसिस, एसबीआई, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एमएंडएम टॉप लूजर्स थे। मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी के साथ कारोबार हो रहा थ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 228 अंक या 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,932 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 76 अंक या 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,015 पर था।
Also Read: चुनाव याचिकाओं पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, सोल, बैंकॉक और शंघाई हरे निशान में थे। जकार्ता लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को मिलेजुले बंद हुए थे। इस दौरान डाओ जोन्स 0.11 प्रतिशत बढ़कर और नैस्डैक 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध विक्रेता बने हुए हैं। एफआईआई ने मंगलवार को इक्विटी में 1,959.39 करोड़ रुपए की बिकवाली की। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,990.32 करोड़ रुपए का निवेश किया। कच्चे तेल में कमजोरी देखी जा रही है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.99 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 1.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 106.53 डॉलर प्रति बैरल पर था।
Image Credit: ANI

Trending News