इंटरनेट डेस्क। देश बड़ी संख्या में लोग लम्बी दूरी की यात्रा ट्रेन से करना पसंद करते हैं। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि भारतीय रेलवे जल्द ही लाखों यात्रियों को एक बड़ी राहत दे सकता है।
खबरों के अनुसार, संसद की एक शक्तिशाली समिति ने रेल मंत्रालय को आरएसी टिकट पर यात्रा करने वाले वैसे यात्रियों को किराए का कुछ हिस्सा वापस दिए जाने का सुझाव दिया है, जिन्हें पूरा किराया देने के बावजूद ट्रेन में पूरी सीट नहीं मिल पाती है।
खबरों के अनुसार, 4 फरवरी को संसद में पेश की गई लोक लेखा समिति की रिपोर्ट ;भारतीय रेलवे में ट्रेनों के संचालन की समयबद्धता और यात्रा समयमें इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया था। आपको बात दें कि मौजूदा समय में ट्रेन में आरएसी श्रेणी के यात्रियों को कंफर्म टिकट के बराबर ही शुल्क देना पड़ता है। जबकि यात्रा के दौरान उन्हें केवल बैठने के लिए आधी सीट (बर्थ) ही मिल पाती है।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







