Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

आरबीआई ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rahul-Priyanka और विपक्षी दलों के कई सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojna: जाने इस योजना से जुड़ने पर मिलते हैं आपको क्या क्या लाभ, कौन हैं इसके लिए पात्र | Parmarth TV मध्यावधि चुनाव में पहले Donald Trump कर सकते हैं बड़ी घोषणा, दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV DA-DR Hike: सरकार ने कर दिया है दर में पांच प्रतिशत का इजाफा, कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिर गई है सोने-चांदी की कीमतें, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद शेयर बाजार में तेजी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

मुंबई। लगातार दो सत्रों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार सोमवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 442.61 अंक या 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,200.34 और निफ्टी 122.30 अंक या 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,090.70 पर था।

बाजार की तेजी का नेतृत्व बैंकिंग शेयरों ने किया। निफ्टी बैंक 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके अलावा फाइनेंशियल सर्विसेज, मेटल, रियल्टी, मीडिया, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटी सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे। आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटस और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। 

सेंसेक्स पैक में इटरनल (जोमैटो), आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, बीईएल, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, एलएंडटी, टाटा मोटर्स, पावर ग्रिड, टाइटन, बजाज फाइनेंस और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, टीसीएस, एचयूएल, आईटीसी, मारुति सुजुकी, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी, इन्फ्रोसिस, एशियन पेंट्स और सन फार्मा टॉप लूजर्स थे।

Also Read : रश्मिका मंदाना ने लॉन्च किया अपना फ्रेगरेंस ब्रांड

लार्जकैप के साथ मिडकैप में भी तेजी देखी गई। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 363.85 अंक या 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,468.35 पर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.35 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,958.30 पर बंद हुआ। 

आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज की ओर से कहा गया कि निफ्टी में आज का कारोबारी सत्र बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा। 24,999 पर खुलने के बाद इसमें दोनों दिशाओं में उतार-चढ़ाव देखा गया। दिन के दौरान निफ्टी ने 24,882 के निचले स्तर को छुआ। फिर जोरदार खरीदारी हुई और 25,079 के उच्च स्तर को छूने में कामयाब रहा। 

ब्रोकरेज फर्म ने आगे कहा कि अमेरिका और भारत के बीच चल रही व्यापार वार्ताओं को लेकर लगातार बनी अनिश्चितता के कारण समग्र बाजार लाभ में कमी आई और निवेशक आगे के संकेतों के लिए इन उच्च स्तरीय चर्चाओं के परिणामों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

भारतीय बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी। सुबह 9:45 पर सेंसेक्स 9 अंक की तेजी के साथ 81,767 और निफ्टी 10 अंक बढ़त के साथ 24,977 पर था।

Pic Credit : ANI

Trending News