Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

आरबीआई ने रेपो दर 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, महंगा हो सकता है कर्ज – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Rahul-Priyanka और विपक्षी दलों के कई सांसदों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कांग्रेस का ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojna: जाने इस योजना से जुड़ने पर मिलते हैं आपको क्या क्या लाभ, कौन हैं इसके लिए पात्र | Parmarth TV मध्यावधि चुनाव में पहले Donald Trump कर सकते हैं बड़ी घोषणा, दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV DA-DR Hike: सरकार ने कर दिया है दर में पांच प्रतिशत का इजाफा, कर्मचारियों की बढ़ जाएगी सैलरी | Parmarth TV National Weather Forecast: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, राजस्थान में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान | Parmarth TV LPG Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या फिर से बढ़ गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की रेट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिर गई है सोने-चांदी की कीमतें, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, ट्रेंट का शेयर 13 फीसदी उछाल – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शिवभक्तों ने एक ही दिन में किया 5 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, सवा लाख है टारगेट

शिवभक्तों ने एक ही दिन में किया 5 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, सवा लाख है टारगेट

MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रोशनी घर स्थित ऊर्जा सरकार मंदिर पर जयेंद्रगंज में पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया गया, जहां शिवभक्तों ने पहले दिन शिवभक्तों ने पांच हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। श्रावण माह में शिवलिंग की पूजा-अभिषेक अनेक मनोरथों को पूर्ण करने वाली है।

By Jogendra Sen

Publish Date: Mon, 21 Jul 2025 09:47:38 PM (IST)

Updated Date: Mon, 21 Jul 2025 09:47:38 PM (IST)

शिवभक्तों ने एक ही दिन में किया 5 हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर: रोशनी घर स्थित ऊर्जा सरकार मंदिर पर जयेंद्रगंज में पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया गया जो कि 21 जुलाई से प्रारंभ होकर और नौ अगस्त को विधि-विधान के साथ पूजन कर समापन होगा। पहले दिन शिवभक्तों ने पांच हजार पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। इनका विशेष ध्यान रखा जाता है और अंत में आरती करने के बाद में उनका विसर्जन किया जाता है। इसमें आम लोग भी शामिल हो सकते हैं जो कि पूर्णता निशुल्क रखा गया है।

इस आयोजन के सूत्रधार भागवताचार्य घनश्याम शास्त्री ने बताया कि देवों के देव महादेव शिव को कल्याणकारी देवता के रूप में सर्वत्र पूजा जाता है। श्रावण माह में शिवलिंग की पूजा-अभिषेक अनेक मनोरथों को पूर्ण करने वाली है। ये समस्त जगत लिंगमय है, सब कुछ लिंग में प्रतिष्ठित है, अतः जो आत्मसिद्धि चाहता है उसे शिवलिंग की विधिवत पूजा करनी चाहिए।

सभी देवता,दैत्य, सिद्धगण, पितर, मुनि, किन्नर आदि लिंगमूर्ति का अर्चन करके सिद्धि को प्राप्त हुए हैं। सनातन परंपरा में अलग-अलग प्रकार के शिवलिंग की पूजा के अलग-अलग फल बताए गए हैं, लेकिन सभी प्रकार के शिवलिंग में पार्थिव शिवलिंग की पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। शिवजी की आराधना के लिए पार्थिव पूजन सभी लोग कर सकते हैं, फिर चाहे वह पुरुष हो या फिर महिला।

यह सभी जानते हैं कि शिव कल्याणकारी हैं। जो पार्थिव शिवलिंग बनाकर विधिवत पूजन अर्चना करता है, वह दस हजार कल्प तक स्वर्ग में निवास करता है। अनामिका शर्मा ,रवि गुप्ता, कीर्ति श्रीवास्तव, राजकुमारी, गीता तिवारी, संतोष चौरसिया, हरिओम शर्मा आदि मौजूद थे।

Trending News