Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का 49 की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान | Parmarth TV

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का 49 की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान  | Parmarth TV

इंटरेनट डेस्क। बूढे़ बाप के कंधे पर जवान बेटे का शव बहुत ही दुखदायक होता हैं और एक ऐसा ही बड़ा हादसा हुआ देश के जाने माने बिजनेसमैन वेदांता ग्रुप के चेयरमैन और मशहूर उद्योगपति अनिल अग्रवाल के साथ, जी हां उनके बड़े बेटे अग्निवेश अग्रवाल का बुधवार को न्यूयॉर्क में निधन हो गया। वे मात्र 49 साल के थे। अनिल अग्रवाल ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दुखद खबर की जानकारी दी और इसे अपने जीवन का सबसे काला दिन बताया।

हुई थी दुर्घटना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो अनिल अग्रवाल के अनुसार, अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था और वे अच्छी तरह रिकवर कर रहे थे। परिवार को लग रहा था कि सबसे बुरा वक्त बीत चुका है, लेकिन अचानक कार्डियक अरेस्ट ने उन्हें हमसे छीन लिया।

आज मेरे जीवन का सबसे काला दिन है- अनिल अग्रवाल
इसके बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट की और लिखा आज मेरे जीवन का सबसे काला दिन है। मेरा प्यारा बेटा अग्निवेश हमें बहुत जल्दी छोड़कर चला गया। वह सिर्फ 49 साल का था, स्वस्थ, जीवन और सपनों से भरपूर। हमें लगा कि सबसे बुरा बीत चुका है, लेकिन किस्मत के प्लान कुछ और थे और अचानक कार्डियक अरेस्ट ने हमारे बेटे को हमसे छीन लिया। अग्निवेश का जन्म 3 जून 1976 को पटना में हुआ था। उन्होंने अजमेर के मेयो कॉलेज से पढ़ाई की और एक सफल करियर बनाया। उन्होंने फुजैराह गोल्ड कंपनी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन भी रहे। अनिल अग्रवाल ने उन्हें एक खिलाड़ी, संगीतकार और लीडर बताया, जो अपनी सादगी, गर्मजोशी और दयालुता के लिए जाने जाते थे।

pc- jagran

Trending News