Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने और चांदी ने छुए नए रिकॉर्ड स्तर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोने और चांदी ने छुए नए रिकॉर्ड स्तर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को सोना और चांदी की कीमतें अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। इसकी वजह अमेरिका में बढ़ता राजनीतिक तनाव और ईरान में तेज होते विरोध प्रदर्शन रहे, जिससे दुनिया भर के बाजारों में चिंता बढ़ गई। 

खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर फरवरी डिलीवरी वाला सोना 2,333 रुपए यानी 1.68 प्रतिशत बढ़कर 1,41,152 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी 10,598 रुपए यानी 4.19 प्रतिशत चढ़कर 2,63,323 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।

सोने ने आज के कारोबारी सत्र में रिकॉर्ड 1,41,250 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ, जो कि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। चांदी ने भी रिकॉर्ड 2,63,996 रुपए प्रति किलोग्राम का हाई टच किया, जो अब तक सबसे उच्चतम स्तर है।

इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 1.45 प्रतिशत बढ़कर 4,575.82 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि इसने नया रिकॉर्ड 4,601.17 डॉलर भी छुआ। वहीं चांदी की कीमत 4.85 प्रतिशत बढ़कर 83.19 डॉलर हो गई और इसने 83.88 डॉलर का रिकॉर्ड स्तर भी छू लिया।

अमेरिकी फेड के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने खुलासा किया कि केंद्रीय बैंक को न्याय विभाग से ग्रैंड जूरी के समन प्राप्त हुए हैं। यह मामला केंद्रीय बैंक के मुख्यालय में हुए निर्माण कार्य से जुड़ा है। इससे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और केंद्रीय बैंक के बीच तनाव और बढ़ गया है।

Also Read : इंजर्ड वॉशिंगटन सुंदर न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर

मेहता इक्विटीज लिमिटेड के कमोडिटीज उपाध्यक्ष राहुल कलांत्री ने कहा कि दुनिया में बढ़ते युद्ध जैसे हालात, अमेरिका के केंद्रीय बैंक पर राजनीतिक दबाव और अमेरिका में उम्मीद से कमजोर रोजगार आंकड़ों के कारण लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोना और चांदी खरीद रहे हैं।

इस बीच, ईरान में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों ने भी बाजार में डर बढ़ा दिया है। निवेशकों को चिंता है कि अगर वहां राजनीतिक हालात बिगड़े तो तेल की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है। राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान को लेकर दिए गए बयान से भी अनिश्चितता बढ़ी है।

पिछले सप्ताह आए अमेरिका के रोजगार आंकड़ों में नौकरियों की संख्या उम्मीद से कम रही, जिससे यह उम्मीद बढ़ गई है कि केंद्रीय बैंक इस साल ब्याज दरों में कटौती कर सकता है।

विश्लेषकों के अनुसार, सोने को 1,34,550 से 1,32,310 रुपए के स्तर पर सपोर्ट मिल रहा है, जबकि 1,41,350 से 1,43,670 रुपए के स्तर पर रेजिस्टेंस है। वहीं, चांदी का सपोर्ट लेवल 2,48,810 से 2,44,170 रुपए और रेजिस्टेंस लेवल 2,55,810 से 2,59,470 रुपए के बीच बताया गया है।

पिछले हफ्ते सोने की कीमत में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई, जबकि चांदी 7 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी और ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के बयान ने भी सोने-चांदी की कीमतों को ऊपर ले जाने में अहम भूमिका निभाई।

Pic Credit : ANI

Trending News