Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV CJP: आशुतोष रांका और सौरव दास को भेजा गया 5 दिन की न्यायिक हिरासत में, तिहाड़ जेल में दोनों रहेंगे अलग अलग | Parmarth TV एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV PM Vishwakarma Yojana: लाभार्थियों को रोजाना मिलता है 500 रुपए स्टाइपैंड, अलग से मिलते हैं 15000 रुपए, जान लें | Parmarth TV Pakistan: खैबर पख्तूनख्वा में लगी इमरजेंसी, इमरान खाने के बेटे ने कहा- पाकिस्तान की सत्ता में बैठे लोग लोकतंत्र को खत्म कर रहे | Parmarth TV Delhi: सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, दिपके ने कहा थैंक्यू | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सुबह-सुबह अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है आज की रेट | Parmarth TV Petro-Diesel Price: देश के बड़े शहरों में आज क्या हैं पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव, राजस्थान की कीमतें भी आई सामने | Parmarth TV LPG Prices: कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को लेकर ले लिया है बड़ा निर्णय, ये है आज की रेट | Parmarth TV Railways: एक रुपए से भी कम की कीमत पर मिलता है 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर, जान लें | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 252 अंक फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

बैंकिंग, वित्त और ऑटो कंपनियों में बिकवाली के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स 251.89 अंक (0.34 प्रतिशत) टूटकर 72,781.89 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। सेंसेक्स ऊपर 73,195 अंक और नीचे 72,579 अंक तक गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 99.25 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 22,622.70 अंक पर रहा। पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांकों में डेढ़ फीसदी से अधिक की जबरदस्त तेजी रही थी।

वृहत बाजार में अधिकतर सूचकांक लाल निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.05 प्रतिशत ऊपर रहा। स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.29 प्रतिशत फिसल गया।

Also Read : एचपी ने भारत में पेश किया जेडबुक अल्ट्रा जी3ए

बैंकिंग, वित्त, फार्मा, ऑटो, स्वास्थ्य, रियल्टी और सीमेंट समूहों में बिकवाली हावी रही। आईटी, एफएमसीजी, तेल एवं गैस और मीडिया समूहों में लिवाली का जोर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर ढाई प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा का सवा दो प्रतिशत गिर गया। बजाज फिनसर्व, इटरनल, आईसीआईसीआई बैंक, इंडिगो, सन फार्मा और एलएंडटी के शेयर एक से दो प्रतिशत तक टूट गए। अडानी पोर्ट्स, टाइटन, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, मारुति सुजुकी, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाल निशान में रहे।

इंफोसिस का शेयर ढाई प्रतिशत और टेक महिंद्रा का करीब सवा प्रतिशत चढ़ा। टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बीईएल और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी हरे निशान में रहे।

Pic Credit : UNI

Trending News