Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Bangladesh में भी ड्रोन बनाने की फैक्ट्री लगाएगा तुर्किये, भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में बढ़ेगा खतरा | Parmarth TV DA Hike: दीपावली से पहले कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने डीए आठ प्रतिशत बढ़ाया | Parmarth TV नंदीग्राम उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी कोई संयोग नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है: Rahul Gandhi | Parmarth TV Kolkata: नंदीग्राम के बाद रेजीनगर में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले टीएमसी गुट के उम्मीदवार ने लिया नामांकन वापस | Parmarth TV Gold-Silver Prices: दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख पर पहुंच सकती, आज ये है भाव | Parmarth TV US: भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगने का खतरा मंडरा, ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने वाले कानून पर किए दस्तखत | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री और यूएई के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत, शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई | Parmarth TV Government Scheme: बच्चे के जन्म पर मिलेगी एक ग्राम सोने की अंगूठी, सरकार ने किया ऐलान, जाने किस तारीख से शुरू होगी योजना | Parmarth TV Donald Trump अब यूरोप को लेकर उठा सकते हैं ये बड़ा कदम, ऐसा किया तो… | Parmarth TV LPG e-KYC: एलपीजी ई-केवाईसी के नाम पर आपके साथ भी हो सकती हैं ठगी, नहीं बताएं OTP | Parmarth TV

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 628 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

लगातार चार दिन की गिरावट के बाद घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 628 अंक ऊपर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 559 अंक की तेजी में 77,468 अंक पर खुला और पूरे दिन 77,371 अंक तथा 77,611 अंक के बीच रहा। अंत में पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 628.04 अंक चढ़कर 77,537.72 अंक पर बंद हुआ। चौतरफा लिवाली के बीच निफ्टी-50 सूचकांक भी 153.55 अंक ऊपर 24,231.85 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार में सभी सूचकांक हरे निशान में रहे। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.44 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.68 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Also Read : प्रयागराज में जलभराव पर केशव मौर्य ने जताई चिंता

सेक्टर आधारित सूचकांकों में रसायन और सार्वजनिक बैंक समूहों को छोड़कर अन्य सभी समूहों के सूचकांक हरे निशान में रहे। मीडिया, रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी, निजी बैंकों और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में अधिक तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का सूचकांक सवा दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। कोटक महिंद्रा बैंक, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंफोसिस, पावरग्रिड, एलएंडटी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े।

एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, अडानी पोर्ट्स, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फिनसर्व के शेयर भी हरे निशान में रहे।

टाटा स्टील के शेयर में गिरावट रही।

Pic Credit : ANI

Trending News