Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: देश के 14 राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के 15 जिलों के लिए भी है चेतावनी | Parmarth TV तुर्किये में नाटो समिट के दौरान Donald Trump की लोकेशन तक पहुंच गए थे ईरानी एजेंट, अब हुआ ये दावा | Parmarth TV Iran-US War: ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक ईरान खींच सकता हैं युद्ध को, बन रही ये रणनीति | Parmarth TV Abhijit Deepke का बड़ा बयान, कहा-फिलहाल सीजेपी को राजनीतिक पार्टी नहीं बनाया जाएगा, राहुल गांधी से… | Parmarth TV LPG Price: क्या आज सस्ता हो गया है 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर, ये है ताजा रेट | Parmarth TV दिन भर की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ब्रिटिश कोलंबिया में जंगल की आग का प्रकोप लगातार बरकरार | Parmarth TV अब नई परेशानी में घिरे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना, मोबाइल में मिले 90 पोर्न वीडियो  | Parmarth TV Gold and Silver Prices: आज ये है सोने-चांदी का ताजा भाव, खरीदने से पहले… | Parmarth TV PM Vishwakarma Scheme: ट्रेनिंग के दौरान लाभार्थी को मिलता है रोजाना 500 रुपए स्टाइपैंड, मिलते हैं ये लाभ भी | Parmarth TV

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

शेयर बाजारों में लौटी तेजी, सेंसेक्स 791 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

होर्मूज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही के गति पकड़ने से उत्साहित निवेशकों की लिवाली से बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आयी।

बीएसई का सेंसेक्स 790.54 अंक (1.04 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 76,991.22 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 197.55 अंक यानी 0.83 प्रतिशत ऊपर 24,021.65 अंक पर बंद हुआ। दोनों प्रमुख सूचकांक पिछले कारोबारी दिवस पर एक प्रतिशत से अधिक टूट गये थे।अमेरिका और ईरान के बीच हुए आरंभिक शांति समझौते के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से वाणिज्यिक जहाजों की आवाजाही शुरू होने की खबर आने के बाद बाजार में निवेश धारणा मजबूत हुई है।

इससे वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.30 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.33 प्रतिशत की बढ़त में रहा।

आईटी, बैंकिंग, वित्त, रियल्टी और तेल एवं सेक्टरों के सूचकांक सबसे अधिक चढ़े। ऑटो और धातु सेक्टरों पर बिकवाली का दबाव रहा।

Also Read : गलती से पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर सवा चार प्रतिशत, ट्रेंट का साढ़े तीन प्रतिशत और टेक महिंद्रा का सवा तीन प्रतिशत चढ़ा। बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस के शेयर दो से तीन प्रतिशत मजबूत हुए।

अडानी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत तक बढ़त में रहे। बजाज फिनसर्व, टाइटन, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी हरे निशान में रहे।

एनटीपीसी में दो प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, बीईएल और भारती एयरटेल के शेयर एक से दो प्रतिशत टूट गये। इटरनल और पावरग्रिड में भी गिरावट रही।

वैश्विक स्तर पर एशिया में जापान का निक्केई 0.88 प्रतिशत लुढ़क गया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.33 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.11 प्रतिशत की बढ़त में रहा। यूरोप में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.85 फीसदी नीचे है जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई अभी सपाट है।

Pic Credit : ANI

Trending News