Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

सस्ते में सोना खरीदने का मौका; 24 घंटे में 5 हजार रुपए से अधिक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV केन्द्र सरकार ने अब Rajasthan को दी ये बड़ी सौगात, सीएम Bhajanlal ने जताया पीएम मोदी का हार्दिक आभार | Parmarth TV डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तक पहुंच आसान करने के लिए फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया ईवी असिस्ट | Parmarth TV Gold-Silver Prices: भारी गिरावट, सोना 4,090 और चांदी 9,658 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV हेलिकॉप्टर गिराने के बदले में अमेरिका ने ईरान पर किए हमले, ईरान ने भी दिया करारा जवाब | Parmarth TV टीएमसी को लगा एक और झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दे दिया इस्तीफा | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं पेट्रोल-डीलल की कीमतें, आज ये बड़े शहरों में रेट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय हुई है दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Pradhan Mantri Ujjwala Yojana: अब लाभार्थियों को 9 के स्थान पर मिलेंगे केवल इतने सिलेंडर, सरकार ने बदला नियम | Parmarth TV लगातार दो सत्रों तक गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सस्ते में सोना खरीदने का मौका; 24 घंटे में 5 हजार रुपए से अधिक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सस्ते में सोना खरीदने का मौका; 24 घंटे में 5 हजार रुपए से अधिक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की कीमतों में बुधवार को बड़ी बिकवाली देखने को मिली है। इससे दाम कम होकर करीब 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,373 रुपए कम होकर 1,47,146 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,52,519 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।

22 कैरेट सोने का दाम 1,39,707 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,34,786 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 18 कैरेट सोने का दाम घटकर 1,10,360 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,14,389 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमी देखने को मिली है। चांदी का दाम 12,655 रुपए कम होकर 2,33,283 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,45,938 रुपए प्रति किलो था।

Also Read : टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा और पार्टी से दिया इस्तीफा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.45 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,48,702 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,33,621 रुपए पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में बड़ी कमजोरी देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.67 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,171 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 63.618 डॉलर प्रति औंस थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने की कीमतों में गिरावट की वजह ट्रेडर्स की ओर से अमेरिका में महंगाई का डेटा आने से पहले मुनाफावसूली थी। महंगाई दर उच्च आने की संभावना के चलते ही एमसीएक्स पर सोना 1.50 रुपए प्रति 10 ग्राम से नीचे आ गया है।

उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए सपोर्ट 1,45,000 रुपए के आसपास है और 1,40,000 रुपए एक मजबूत डिमांड जोन है। तेजी की स्थिति में सोने के लिए 1,55,000 रुपए एक मजबूत रुकावट का जोन है।

Pic Credit : ANI

Trending News