Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सैमसंग भारत में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने भारत के 10 राज्यों में 20,000 युवाओं को कृत्रिम मेधा (एआई) का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य तय किया है।

सैमसंग इंडिया ने बयान में कहा कि यह प्रशिक्षण उसके प्रमुख कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ (एसआईसी) के 2026 संस्करण के तहत दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का मकसद युवाओं को एआई जैसे क्षेत्रों में उद्योग की जरूरत के मुताबिक कौशल प्रदान करना है।

कंपनी ने कहा कि 2026 का यह संस्करण ‘इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल्स काउंसिल ऑफ इंडिया’ (ईएसएससीआई) और ‘टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल’ (टीएसएससी) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा।

Also Read : दिल्ली विधानसभा में प्रदर्शन कर रहे आप के आठ विधायकों को बाहर निकाला गया

सैमसंग के अनुसार, इस सहयोग के जरिये 10 राज्यों में 20,000 युवाओं को एआई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे युवाओं को एआई की उपयोगी शिक्षा तक पहुंच मिलेगी और भारत में भविष्य के एआई प्रतिभाओं का आधार मजबूत होगा।

सैमसंग दक्षिण-पश्चिम एशिया के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) जे बी पार्क ने कहा, ‘‘एसआईसी के जरिये हम एआई प्रतिभाओं की अगली पीढ़ी में निवेश कर रहे हैं। इससे भारतीय युवाओं को देश की नवोन्मेषण यात्रा में योगदान देने के लिए जरूरी ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यावहारिक अनुभव हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा कि भारत में कंपनी के 30 साल पूरे होने के मौके पर सैमसंग देश को वैश्विक एआई क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लक्ष्य में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Pic Credit : ANI

Trending News