Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी, कीमतों में आई गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोना-चांदी खरीदारों के लिए खुशखबरी है। गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के सोने की कीमत 1,27,845 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,28,214 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। यह सोने की कीमतों में 369 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दो दर्शाता है।

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,17,106 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,17,444 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं, 18 कैरेट सोने का दाम 96,161 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 95,884 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमत 1,565 रुपए कम होकर 1,76,625 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 1,78,190 रुपए प्रति किलो थी।

Also Read : पीएम मोदी और पुतिन की मुलाकात पर टिकी दुनिया की नजर

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.55 प्रतिशत कम होकर 1,29,750 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1.43 प्रतिशत कम होकर 1,79,738 रुपए हो गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,227.65 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 57.99 डॉलर प्रति औंस पर थी।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोना में एमसीएक्स पर करीब 500 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। सोने में गिरावट की वजह वैश्विक स्तर पर कीमतों में कमी और आरबीआई की मौद्रिक नीति से पहले डॉलर के खिलाफ रुपए में रिकवरी होना है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में सोना 1,29,400 रुपए से लेकर 1,30,750 रुपए की रेंज में रह सकता है।

Pic Credit : ANI

Trending News