Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV शुरुआती तेजी के बाद 330 अंक लुढ़का सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जंग के बीच न्यूयॉर्क में Donald Trump की ईरान के राष्ट्रपति से होगी मुलाकात! | Parmarth TV National Weather Forecast: 13 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मानसून की विदाई का सिलसिला तेज | Parmarth TV

सोना-चांदी सस्ते में खरीदने का मौका; कीमतें करीब 8,000 रुपए तक घटीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोना-चांदी सस्ते में खरीदने का मौका; कीमतें करीब 8,000 रुपए तक घटीं – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली है, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: करीब 1,200 रुपए और 8,000 रुपए कम हो गया है।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,184 रुपए कम होकर 1,49,937 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,51,121 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,427 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,37,342 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,12,453 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,13,341 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 7,883 रुपए कम होकर 2,36,158 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,44,041 रुपए प्रति किलो था।

Also Read : शिरोमणि अकाली दल में नया संगठनात्मक बदलाव

वायदा बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हुआ है। खबर लिखे जाने तक सोने के 05 जून 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.47 प्रतिशत बढ़कर 1,52,488 रुपए हो गया है और चांदी के 05 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.60 प्रतिशत कम होकर 2,38,483 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में बिकवाली देखी गई। सोना 0.11 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 4,770 डॉलर प्रति औंस और चांदी 74 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह हाल की तेजी बाद आई मुनाफावसूली है, इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने भी सोने और चांदी पर दबाव बनाने का दाम किया है।

सोने और चांदी ने बीते एक साल में शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान सोने की कीमत में करीब 54 प्रतिशत और चांदी की कीमत में 144 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

Pic Credit : ANI

Trending News