Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV दिल्ली हाट शिल्प समागम मेले में 55 लाख से अधिक की बिक्री – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एनएलएमसी ने प्रयागराज में 11 सरकारी फ्लैटों की ई-नीलामी के लिए प्रक्रिया शुरू की – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV

सोने की रिकॉर्ड छलांग, कीमत पहली बार 1.75 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने की रिकॉर्ड छलांग, कीमत पहली बार 1.75 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली है, जिससे सोने का दाम पहली बार 1.75 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमत 3.80 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 10,705 रुपए बढ़कर ऑल टाइम हाई 1,75,340 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,64,635 रुपए प्रति 10 ग्राम था।

22 कैरेट सोने की कीमत 1,50,806 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,60,611 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने का दाम 1,23,476 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,31,505 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।

Also Read : सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए भेदभाव नियमों पर लगाई रोक

वहीं, चांदी की कीमत 21,721 रुपए बढ़कर 3,79,988 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,58,267 रुपए प्रति किलो थी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर खबर लिखे जाने तक, सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 6.91 प्रतिशत बढ़कर 1,77,380 रुपए और चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 6.13 प्रतिशत बढ़कर 4,08,982 रुपए हो गया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में उछाल दर्ज किया गया। सोने का दाम 4.28 प्रतिशत बढ़कर 5,569 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 4.91 प्रतिशत बढ़कर 119 डॉलर प्रति औंस हो गया है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि फेड की ओर से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किए जाने के बाद भी सोने ने पहली 1.75 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर पार किया है। इसकी वजह वैश्विक तनाव में इजाफा और अमेरिका की ट्रेड संबंधी चिंताएं हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सोने के लिए मजबूत सपोर्ट का जोन 1.70 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और रुकावट का स्तर 1.85 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम है।

Pic Credit : ANI

Trending News