Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने में गिरावट जारी, 24 कैरेट का दाम 1.56 लाख रुपए के नीचे लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने में गिरावट जारी, 24 कैरेट का दाम 1.56 लाख रुपए के नीचे लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

सोने में गिरावट का दौर लगातार जारी है और सोमवार को कीमतों में 900 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गई, जिसमें 24 कैरेट का दाम कम होकर 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे फिसल गया है।  

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 927 रुपए कम होकर 1,55,536 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,56,463 रुपए प्रति 10 ग्राम थी।

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,42,471 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,43,320 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम 1,17,347 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,16,652 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।  

वहीं, चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 100 रुपए कम होकर 2,63,250 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,63,350 रुपए प्रति किलो था। 

Also Read : ‘शहर नहीं, प्रकृति की गोद में बीता बचपन’, जिम सर्भ

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अगस्त 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.88 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,59,501 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 0.18 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,67,467 रुपए पर था।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 1.36 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,530 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75 डॉलर प्रति औंस पर थी। 

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में कमजोरी की वजह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आना था। इससे फिर से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जिससे बुलियन बाजार के सेंटीमेंट पर सीधा असर हुआ है। कॉमेक्स पर सोने में 0.80 प्रतिशत की कमजोरी देखी गई है। 

उन्होंने आगे बताया कि बाजार अब आगामी अमेरिकी गैर-कृषि वेतन और बेरोजगारी आंकड़ों पर बारीकी से नजर रख रहा है, जो सोने और व्यापक कमोडिटी बाजारों के लिए दिशा तय करने वाला अगला प्रमुख कारक साबित हो सकता है।

Pic Credit : ANI

Trending News