Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Scheme: दीपावली से पहले किसानों को मिलेगा बड़ा तोहफा! जल्द ही सरकार… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, आज खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV अब Iran ने अमेरिका को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- उसने नौसैनिक टकराव की क्षमता विकसित… | Parmarth TV Rajasthan: महापौर के चुनाव में भाजपा का दबदबा, इन निगमों पर किया कब्जा | Parmarth TV Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक रह सकते हैं बैंक बंद, जाने क्या कारण आया सामने…हो सकती हैं आपको परेशानी | Parmarth TV पाकिस्तानी एयरफोर्स ने फिर से अफगानिस्तान में कर दी एयर स्ट्राइक, इतने लोगों की हुई मौत | Parmarth TV कच्चे तेल में नरमी से 564 अंक चढ़ा सेंसेक्स – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से गिर गई हैं दोनों धातुओं की कीमत, ये ताजा भाव | Parmarth TV SIR: दिल्ली में आडवाणी,एस. जयशंकर सहित कई दिग्गजों को SIR के नोटिस, जगदीप धनखड़ भी शामिल | Parmarth TV LPG Prices: घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की आज इतनी तय हुई हैं कीमतें, जान लें | Parmarth TV

स्पाइसजेट ने डैम्प लीज पर तीन विमान बेड़े में शामिल किये – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

स्पाइसजेट ने डैम्प लीज पर तीन विमान बेड़े में शामिल किये – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट ने अपने बेड़े में तीन एयरबस ए320 विमान डैम्प लीज पर शामिल करने की घोषणा की है। वित्तीय संकट से जूझ रही विमान सेवा कंपनी ने गुरुवार को बताया कि तीन अतिरिक्त विमान बेड़े में आने से नेटवर्क विस्तार और बढ़ती यात्री मांग की पूर्ति में मदद मिलेगी।

डैम्प लीज के तहत विमान के साथ पायलट भी विमान लीज पर देने वाली कंपनी के ही होते हैं। साथ ही विमान के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उसी कंपनी की होती है। वहीं केबिन क्रू विमान लीज पर लेने वाली कंपनी के होते हैं।

Also Read : काजल अग्रवाल ने दर्शकों से की ‘द इंडिया स्टोरी’ देखने की अपील की

स्पाइसजेट के अनुसार, तीनों विमान भारत पहुंच चुके हैं और इस सप्ताह के अंत तक उनका व्यावसायिक परिचालन शुरू हो जायेगा। इन अतिरिक्त विमानों से एयरलाइन को अपने नेटवर्क विस्तार की योजनाओं को गति देने और प्रमुख घरेलू मार्गों पर बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में सहायता मिलेगी।

एयरलाइंस ने कहा है कि आने वाले महीनों में अपने नियोजित बेड़ा विस्तार कार्यक्रम के तहत अतिरिक्त विमान शामिल करने के लिए अन्य लीजदाताओं के साथ भी उन्नत स्तर पर बातचीत चल रही है।

स्पाइसजेट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी देबोजो महार्षि ने कहा, “इन तीन विमानों का शामिल होना हमारी नियोजित क्षमता विस्तार रणनीति का हिस्सा है। ये विमान हमें मौजूदा मार्गों पर अधिक उड़ानें संचालित करने, संपर्क बेहतर बनाने तथा नयी सेवाएं शुरू करने में मदद करेंगे। व्यस्त यात्रा सीजन से पहले हम लगातार अपनी क्षमता बढ़ा रहे हैं और अपने यात्रियों को अधिक गंतव्यों का विकल्प तथा भरोसेमंद यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Pic Credit : ANI

Trending News