इंटरनेट डेस्क। हर महीने की पहली तारीख को कुछ न कुछ वित्तीय बदलाव होते रहते हैं, जिनका व्यक्ति की जेब पर भी प्रभाव पड़ते हैं। आज हम आपको 1 सितंबर से होने जा रहे बदलाव के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
दूध हुआ महंगा
मायानगरी मुंबई में आज से डेयरी फार्म से सप्लाई होने वाला भैंस का ताजा दूध महंगा हो गया है। इसकी थोक कीमत 93 रुपए से बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो गई है। मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने दूध की थोक कीमत में 9 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया है।
इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी
आज से देश से अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने पर इमिग्रेशन काउंटर पर बोर्डिंग पास पर स्टांप लगवाने की जरूरत नहीं होगी। यात्री अपने मोबाइल में इलेक्ट्रॉनिक बोर्डिंग पास दिखा सकेंगे या फिर प्रिंटेड बोर्डिंग पास का उपयोग आज से कर सकेंगे।
आज से गैस की बुकिंग, सब्सिडी और घरेलू दरों पर सिलेंडर मिलने में परेशानी आ सकती है
एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाईसी करवाने की आखिरी तारीख कल जा चुकी है। आज से जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन्हें गैस की बुकिंग, सब्सिडी और घरेलू दरों पर सिलेंडर मिलने में परेशानी आ सकती है।
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा
आज से देश के कई राज्यों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 9.50 रुपए महंगा हो गया है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दामों में किसी भी प्रकार का इजाफा नहीं किया गया है।
बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने पर लग सकता है एक हजार से पांच हजार रुपए तक शुल्क
गैर-ऑडिट बिजनेस और प्रोफेशनल टैक्सपेयर्स के लिए आईटीआर दाखिल करने की 31 अगस्त की समयसीमा कल खत्म हो चुकी है। अब बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने पर एक हजार से पांच हजार रुपए तक शुल्क लग सकता है।
PC: amarujala







