इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। लोगों द्वारा समय-समय में इसे अपडेट करवाया जाता है। अगर आप अपने आधार कार्ड में ईमेल आईडी अपडेट करना चाहते हैं या पुरानी ईमेल आईडी को बदलना चाहते हैं, तो ये आपके काम की खबर है।
खबर ये है कि UIDAI ने आधार होल्डर्स के लिए ईमेल अपडेट की सुविधा 31 दिसंबर 2026 तक फ्री कर दी है। यानी इस अवधि के दौरान आधार में ईमेल आईडी अपडेट या बदलने पर किसी तरह का चार्ज लोगों को नहीं देना पड़ेगा।
अब नई डिजिटल सुविधा से लोग ये काम घर बैठ अपने मोबाइल फोन से कर सकते हैं। इससे आधार सर्विस सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं होगी और समय और मेहनत भी बचेगी। आपको जल्द ही ये काम करवा लेना चाहिए। 31 दिसंबर 2026 के बाद आपको इस काम के लिए शुल्क देना होगा। आपको आधार अपडेट करने से पहले UIDAI के ऑफ़िशियल ऐप या वेबसाइट पर नए इंस्ट्रक्शन चेक जरूर ही करना चाहिए।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







