इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 8वें वेतन आयोग के लागू होने का बेसब्री से इंतजार है। इसको लेकर एक चर्चाएं एक बार फिर से बेहद तेज हो गई हैं। कर्मचारी संगठनों द्वारा वेतन संरचना में बदलाव करने और खासकर फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग लगातार की जा रही है।
अब सरकार की ओर से इस पर निर्णय लिया जाना है। अब केन्द्र सरकार कर्मचारियों की इन प्रमुख और जायज मांगों को स्वीकार कर लिया जाता है तो कर्मचारियों के मासिक वेतन और मिलने वाले भत्तों में एक ऐसा उछाल आएगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इससे न्यूनतम वेतन मौजूदा स्तर से कई गुना तक बढ़ सकता है।
कर्मचारी संगठनों की मांग के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.83 तक मंजूर किए जाने पर न्यूनतम बेसिक सैलरी में मोटा इजाफा होगा। अब अभी न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 है तो ये बढ़कर 68,940 तक हो जाएगी। यानी कर्मचारियों की एक प्रकार से लॉटर लग जाएगी।
PC:english.punjabkesari
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







