इंटरनेट डेस्क। आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए बहुत ही उपयोगी है। इसका सरकारी से गैर सरकारी कार्यों में भी उपयोग होता है। इसके लिए कई स्थानों पर लोगों को आधार की फोटोकॉपी भी देनी होती है। आपको बता दें कि फोटोकॉपी के माध्यम से भी आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
साइबर अपराधी आपके नाम पर फर्जी सिम कार्ड जारी करवा सकते हैं या आपके बैंक खाते में सेंध लगाने की कोशिश कर सकते हैं। इसी कारण तो आधार फोटोकॉपी शेयर करते समय कुछ किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। जब भी किसी सामान्य जगह पर पहचान पत्र देना हो, तो हमेशा मास्क्ड आधार का उपयोग करना चाहिए।
इसमें आधार कार्ड के शुरुआती आठ अंक छिपे रहने से धोखाधड़ी नहीं हो सकती है। वहीं आधार की फिजिकल फोटोकॉपी देनी भी पड़े, तो उस पर नीली या काली स्याही से क्रॉस लाइन खींचकर उसका स्पष्ट उद्देश्य लिख देना चाहिए। इससे कोई भी आधारी कार्ड का दुरुपयोग नहीं कर सकेगा।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







