इंटरनेट डेस्क। दिवाली से पूर्व रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। जी हां उनके लिए बोनस की घोषणा हुई, बोनस भी छोटा नहीं बल्कि 78 दिनों की सैलेरी के बराबर मिलेगा। केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए यह बड़ा फैसला लिया है, कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिन के बोनस का ऐलान कर दिया है। यह रेलवे कर्मचारियों के लिए दिवाली पर एक बड़ा बोनस तोहफा है। सरकार इस बोनस के तहत रेलवे कर्मचारियों को कुल 2009 करोड़ रुपये बांटेगी।
अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि इससे रेलवे के 11 लाख 40 हज़ार कर्मचारियों को फायदा होगा। वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए 11,40,770 रेलवे कर्मचारियों को 2009.61 करोड़ रुपये के 78 दिनों के बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है।
पात्र रेलवे कर्मचारियों को प्रोडक्ट लिंक बोनस का भुगतान हर साल दुर्गा पूजा/दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जाता है। इस साल भी लगभग 11.40 लाख रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर राशि का भुगतान किया जा रहा है।
pc- tnpnews.in







